बॉलीवुड

माधुरी दीक्षित की शादी को हुए 23 साल पूरे, श्रीराम नेने ने पत्नी के लिए लिखा प्यार भरा नोट

माधुरी दीक्षित हिंदी फिल्म जगत की एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं। इन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती से फैंस के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। 80 के दशक में अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली माधुरी दीक्षित बहुत कम समय में अपनी बेहतरीन अदाकारी से इंडस्ट्री में खुद की खास जगह बनाने में सफल रही हैं। उन्होंने 1984 में अबोध फिल्म से अपना करियर शुरू किया था। वहीं फिल्म तेजाब से इन्होंने अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल कर ली।

माधुरी दीक्षित ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में की हैं और लगातार सफलता की ऊंचाइयां हासिल करती गईं। जब साल 1999 में माधुरी दीक्षित का करियर ऊंचाइयों पर था, तो उन्होंने डॉ श्रीराम माधव नेने से शादी रचा कर सभी को हैरान कर दिया था। माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने की शादी को पूरे 23 साल हो गए हैं।

माधुरी दीक्षित 17 अक्टूबर को अपनी शादी की सालगिरह मनाती हैं। ऐसे में अपनी शादी की 23वीं एनिवर्सरी के मौके पर उनके पति और डॉक्टर श्रीराम नेने में एक बेहद खास पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया है। तो चलिए आपको दिखाते हैं।

श्रीराम नेने ने दी बधाई

भले ही माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने की शादी को 23 साल हो गए हैं परंतु आज भी इन दोनों के बीच प्यार कम नहीं हुआ है। यह दोनों एक साथ खुशहाल जीवन जी रहे हैं। इसी बीच 23वीं वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर माधुरी दीक्षित के पति श्रीराम नेने में अपनी ब्यूटीफुल वाइफ के लिए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद खास नोट साझा किया है। इस पोस्ट में माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने की तस्वीर को देखा जा सकता है।

इसके साथ ही श्रीराम नेने ने इस फोटो के कैप्शन में यह लिखा ” प्रेम दो जिस्म में वास करने वाली एक आत्मा के जरिए बना है। मेरी खूबसूरत पत्नी उर्फ मेरा दिल, मेरी आत्मा और मेरे जीवन को शादी की 23वीं सालगिरह की ढे़र सारी बधाईंयां। हर साल आपके लिए मेरे दिल में प्यार बढ़ता रहता है, क्योंकि हम दोनों जीवन की इस पथ यात्रा एक साथ चलते रहते हैं।

मैं आपका और इस जीवन का बहुत आभारी हूं, जिसने हम दोनों को एक साथ बनाया है। यहां अभी कई और सालों का प्यार और रोमांच बाकी है। मैं आपसे बेइंतहा प्यार करता हूं बेब।” इस रोमांटिक अदांज में नेने ने माधुरी को मैरिज एनिवर्सरी की शुभकामनाएं दी हैं।

दो बच्चों के माता-पिता हैं माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने

आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित के पति डॉ श्रीराम नेने मीडिया की चकाचौंध दुनिया से दूर रहना पसंद करते हैं। माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने दो बच्चों के माता-पिता हैं, जिनका नाम अरिन नेने और रेयान नेने है। माधुरी दीक्षित और डॉ श्रीराम नेने बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। यह अपनी और अपने परिवार की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

माधुरी दीक्षित का वर्क फ्रंट

अगर हम माधुरी दीक्षित के वर्क फ्रंट की बात करें तो माधुरी दीक्षित की फिल्म “मजा मा” हाल ही में रिलीज हुई थी। माधुरी दीक्षित की इस फिल्म को ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर भी रिलीज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button