अध्यात्म

गणेशजी की ऐसी प्रतिमा लगाएं घर के मुख्य दरवाजे पर, सभी तरह की परेशानियां होंगी दूर

भगवान गणेश जी को सभी देवी देवताओं में सर्वप्रथम पूजनीय माना गया है, अक्सर लोग अपने घर के मुख्य दरवाजे पर गणेश जी की प्रतिमा लगाते हैं और शुभ-लाभ, स्वास्तिक का निशान भी बनाते हैं, देखा जाए तो हर किसी व्यक्ति के घर का मुख्य द्वार बहुत ही खास होता है और इसका खास महत्व भी माना गया है, क्योंकि घर के मुख्य दरवाजे से ही सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की ही ऊर्जा घर के अंदर प्रवेश करती हैं, अगर आपके घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव है तो इसकी वजह से घर परिवार के लोगों को मानसिक चिंताओं के साथ-साथ आर्थिक परेशानियों से भी गुजरना पड़ता है, परंतु अगर आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है तो इसकी वजह से घर परिवार हमेशा खुशहाल रहता है।

आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से भगवान गणेश जी की प्रतिमा को मुख्य दरवाजे पर लगाने से जुड़ी हुई कुछ जरूरी बातों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, कुछ मूर्तियां ऐसी होती है जिनको अगर आप अपने घर के मुख्य दरवाजे पर लगाते हैं तो इससे शुभ फल मिलता है।

आइए जानते हैं घर के मुख्य द्वार पर किस तरह की गणेश प्रतिमा लगाना होता है शुभ

  • अगर आप अपनी मनोकामनाएं पूरी करना चाहते हैं और घर परिवार में सुख समृद्धि बनाए रखना चाहते हैं तो इसके लिए आप अपने घर के मुख्य द्वार पर सिंदूरी रंग के गणेश जी की प्रतिमा लगाएं, यह बहुत ही शुभ मानी जाती है, अगर आप इसको अपने घर के मुख्य द्वार पर लगाते हैं तो गणेश जी की कृपा से आपकी मुरादें शीघ्र पूरी होंगी।
  • अगर आप अपने घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की तस्वीर लगाते हैं तो आप दोनों तरफ इनकी तस्वीर लगाएं परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि इन दोनों तस्वीर की पीठ मिली हुई होनी चाहिए।

  • जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं हमारे घर का मुख्य द्वार हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसी द्वार से सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है, अगर आप अपने घर के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक, ॐ, श्री गणेश जैसे शुभ निशान बनाते हैं तो इससे आपके घर परिवार का वातावरण सकारात्मक रहेगा, जिससे आपके जीवन के कई कष्ट दूर होंगे और घर परिवार में खुशियां बनी रहेगी, यह निशान बनाने से घर परिवार के लोगों को आर्थिक तरक्की मिलती है।

  • अगर आप अपने घर में भगवान गणेश जी की तस्वीर या प्रतिमा बैठी हुई अवस्था में रखते हैं तो इसकी वजह से आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहती है और घर परिवार में रहने वाले लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

भगवान गणेश विघ्नहर्ता के रूप में जाने जाते हैं, अगर इनका आशीर्वाद किसी व्यक्ति पर हो तो उस व्यक्ति के जीवन की सभी परेशानियां समाप्त हो जाती है और जीवन सरलता पूर्वक व्यतीत होता है, उपरोक्त भगवान गणेश जी की मूर्ति से जुड़ी हुई जरूरी जानकारी बताई गई है, अगर आप इस तरह की मूर्ति अपने घर के मुख्य द्वार पर लगाते हैं तो इससे आपके घर परिवार का वातावरण हमेशा खुशहाल बना रहेगा और गणेश जी की कृपा से आपकी कई मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं, शास्त्रों में इस तरह की मूर्तियां बहुत ही शुभ बताई गई है, इसलिए आप इन जरूरी बातों का ध्यान रखकर आप भगवान गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं और जीवन को खुशियों से भरपूर बना सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button