राशिफल

ग्रह-नक्षत्रों से सुकर्मा और मानस नाम के बने शुभयोग, जानिए किन राशियों का समय रहेगा अच्छा

ग्रह-नक्षत्रों की चाल हर किसी मनुष्य के जीवन को प्रभावित करती है। यदि ग्रहों की चाल आपकी राशि में ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में अच्छे नतीजे मिलते हैं परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में एक के बाद एक परेशानियां आने लगती हैं। हर किसी मनुष्य की राशि उसके लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी गई है। व्यक्ति अपनी राशि की सहायता से भविष्य से जुड़ी हुई जानकारियां प्राप्त कर सकता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्रों से सुकर्मा और मानस नाम के दो शुभ योग बन रहे हैं, जिसका कुछ राशियों को इसका अच्छा फायदा मिलेगा, वहीं कुछ राशियों के ऊपर इसका नकारात्मक प्रभाव भी रहने वाला है। आखिर यह शुभ योग किसके लिए बेहतर साबित होगा और किसको परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं सुकर्मा और मानस नाम के दो शुभयोग किन राशियों पर डालेंगे शुभ प्रभाव

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर इन दोनों शुभ योग का अच्छा प्रभाव रहने वाला है। आप जिस काम को पूरा करना चाहेंगे वह आप आसानी से कर सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। आप अपने पुराने मित्रों से मुलाकात करेंगे। निजी समस्याओं का समाधान हो सकता है। रिश्तेदारों के साथ चल रही अनबन दूर होगी। आपके रिश्तो में सुधार आएगा। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी हो सकती है। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। थोड़ी मेहनत में आपको अधिक लाभ मिलने की संभावना बन रही है। खर्चों में कमी आएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

वृषभ राशि वाले लोगों का मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। आप अपने बच्चों और माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन की परेशानियां दूर होंगी। नौकरी पेशा वाले लोगों को तरक्की के सुनहरे अवसर हासिल होंगे। विद्यार्थियों का समय बहुत ही बेहतर रहने वाला है। आपको शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे नतीजे मिलेंगे। पढ़ाई-लिखाई में आपका पूरा मन लगेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी। आप अपने दिल की बात प्रिय से शेयर कर सकते हैं।

सिंह राशि वाले लोगों का समय फायदेमंद रहने वाला है। आपका रुका हुआ काम प्रगति पर आ सकता है। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपके अच्छे कामकाज और आपकी तीव्र बुद्धि की वजह से पुरस्कार मिलने के योग बने हुए हैं।

कन्या राशि वाले लोगों का समय उत्साह से परिपूर्ण रहने वाला है। आप मानसिक रूप से खुशी महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ मिलना-जुलना हो सकता है। पारिवारिक रिश्तो में मधुरता बनी रहेगी। लव लाइफ बेहतर रहने वाली है। धार्मिक कार्यों की तरफ झुकाव बढ़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कारोबार से जुड़े हुए लोगों का समय महत्वपूर्ण रहेगा। कोई नया समझौता फाइनल हो सकता है। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को विदेश जाने का मौका मिलेगा। आप अपनी किसी पुरानी गलती में सुधार कर सकते है।

तुला राशि वाले लोगों के द्वारा बनाई गई पुरानी जान-पहचान मददगार साबित होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। इस राशि वाले लोगों को किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है, जो आपके लिए काफी फायदेमंद रहने वाला है। व्यापार में आपको धन लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। थोड़ी मेहनत में आपको अधिक फायदा मिलेगा। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। किसी दूर रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि वाले लोगो को इन दोनों शुभ योग की वजह से किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। अचानक धन लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा। आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। पुरानी की गई मेहनत का बेहतर परिणाम प्राप्त होगा। धन संबंधित मामलों में आप भाग्यशाली साबित होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी।

मीन राशि वाले लोगों का समय शुभ रहने वाला है। घर-परिवार की जिम्मेदारियों को आप ठीक प्रकार से संभाल सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बनाएंगे। दोस्तों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहने वाली है। धन लाभ के नए रस्ते प्राप्त हो सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मिथुन राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। आप ज्यादातर समय अपने माता-पिता के साथ व्यतीत करेंगे। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना बन रही है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। स्वास्थ्य के लिहाज से समय मिलाजुला रहने वाला है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घर-परिवार की जरूरी चीजें खरीदने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों का बजट बना कर चलना होगा।

कर्क राशि वाले लोगों का ज्यादातर समय अपने पुराने कामकाज पूरे करने में व्यतीत होने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। परिवार के लोग आपके कार्यों में सहयोग दे सकते हैं। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अचानक बड़ा फायदा मिल सकता है। व्यापार की स्थिति में सुधार आएगा। बच्चों की सेहत को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है, इसलिए इनकी सेहत का ध्यान दीजिए। भाई-बहनों के साथ किसी वजह से मतभेद होने की संभावना बन रही है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन उत्साह से भरा रहेगा। जो लोग शेयर बाजार से जुड़े हुए हैं उनको थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है, क्योंकि आपको हानि होने के संकेत मिल रहे हैं। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर दूरियां उत्पन्न हो सकती हैं। कारोबार से जुड़े लोग किसी भी प्रकार का परिवर्तन ना करें। आयात-निर्यात से जुड़े हुए व्यवसाय में आपको मिलाजुला लाभ मिलेगा।

धनु राशि वाले लोगों को अपने बिजनेस में बहुत सी समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है। परिवार के किसी बड़े बुजुर्गों की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप किसी भी कामकाज में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है। आप अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि वाले लोगों के घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा, जिससे पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। गलत खानपान की वजह से आपकी सेहत खराब हो सकती है। सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। आप अपने लव पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button