राशिफल

आज सोम प्रदोष व्रत पर बन रहा सुकर्मा योग, इन राशियों के कार्य होंगे शुभफलदायक, मिलेगी तरक्की

आकाशमंडल में ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से कई शुभ और अशुभ योग बनते हैं और यह सभी हर राशि के व्यक्ति के जीवन पर कुछ ना कुछ असर जरूर डालते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक है ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है, इसको रोक पाना संभव नहीं है। प्रकृति के इस नियम का सामना हर किसी को करना पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज सोम प्रदोष व्रत है और आज ग्रह-नक्षत्र मिलकर सुकर्मा योग बना रहे हैं, जिसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं सुकर्मा योग का किन राशि वालों को शुभ-अशुभ फल मिलने वाला है।

आइए जानते हैं सुकर्मा योग का किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

मिथुन राशि वाले लोगों को शुभ योग का बहुत ही बढ़िया परिणाम मिलेगा। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। आर्थिक रूप से लाभ मिलने की संभावना है। आपके काम में नयापन आ सकता है। रिश्तेदारों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। दूर संचार माध्यम से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।

कर्क राशि वाले लोगों का समय काफी बेहतर नजर आ रहा है। थोड़ी मेहनत में आपको अच्छी खासी सफलता मिलने के योग हैं। शुभ योग की वजह से आपको धन से जुड़ा हुआ कोई बड़ा मुनाफा मिल सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का बहुत ही जल्द प्रेम विवाह हो सकता है। कामकाज में अचानक कुछ बदलाव हो सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।

तुला राशि वाले लोगों को शुभ योग का अच्छा नतीजा मिलेगा। आर्थिक स्थिति में प्रगति हो सकती है। जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। ऑफिस में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा कर सकते हैं। कुछ खास लोगों से जान पहचान होगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। किस्मत आपका पूरा साथ देने वाली है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के ऊपर सुकर्मा योग का उत्तम प्रभाव देखने को मिलेगा। बिजनेस के क्षेत्र में प्रभावशाली लोगों की मदद मिलेगी, जिससे आपका मुनाफा बढ़ सकता है। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली साबित होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत में सुधार आ सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिलेगी। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। सभी कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। मानसिक परेशानियां दूर होंगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर सुकर्मा योग का सामान्य प्रभाव रहने वाला है। बिजनेस में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। विशेष कामों में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। दोस्तों की पूरी सहायता प्राप्त होगी। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ सकता है। कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। ऑफिस में कार्यभार अधिक रहेगा।

वृषभ राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। गुप्त शत्रु आपकी छवि खराब करने की कोशिश करेंगे। इसलिए सतर्क रहें। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। दोस्तों की पूरी सहायता मिलेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है।

सिंह राशि वाले लोगों के जीवन में बहुत से फेरबदल देखने को मिल सकते हैं। आप अपनी सोच सकारात्मक रखें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। खास लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं।

कन्या राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। ऑफिस में आप कोई नया काम करने का मन बना सकते हैं। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

धनु राशि वाले लोगों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद होने की आशंका नजर आ रही है। कामकाज के सिलसिले में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें। खानपान में सुधार करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है।

मकर राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपके द्वारा की गई मेहनत का आगे चलकर अच्छा फायदा मिलने वाला है। विद्यार्थियों का दिन सामान्य रहेगा। आप अपनी मेहनत के बल पर अपने करियर में सफलता हासिल करेंगे। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अनजाने लोगों की बातों में ना आएं।

कुंभ राशि वाले लोगों को कुछ तरक्की के साधन मिल सकते हैं। कुछ अच्छे लोगों से मुलाकात होगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। जीवनसाथी के बदलते व्यवहार को लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है। अचानक आपको दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मीन राशि वाले लोगों का समय ठीक-ठाक रहेगा। परिवार वाले आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कर सकते हैं। आपको अपनी नई योजनाओं पर फोकस करना होगा। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button