मनोरंजन

कैसे 800 रु कमाने वाली नीता बनी अंबानी परिवार की बहू, इस शख्स ने बदली मामूली सी लड़की की किस्मत

भारत के सबसे अमीर अंबानी घराने की बहू नीता अंबानी अपने खास स्टाइल के लिए जानी जाती है। नीता अंबानी अपने महंगे शौक के लिए भी मशहूर है। रिपोर्ट की मानें तो नीता अंबानी की एक कप चाय की कीमत 3 लाख रुपए है तो वह करीब 40 लाख तक की साड़ियां पहनती है। इसके अलावा भी नीता अंबानी के बहुत महंगे-महंगे शौक है जिनके कारण वह अक्सर सुर्खियां बटोरती है।

nita ambani

लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी नीता अंबानी महज 800 रुपए की नौकरी किया करती थीं। लेकिन अंबानी परिवार की बहू बनने के बाद उनकी किस्मत रातों-रात चमक गई और अब वह महारानियों की तरह जिंदगी जीती है। आइए जानते हैं नीता अंबानी के निजी जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें..

नीता को देखते ही धीरूभाई अंबानी ने कर लिया था बहू बनाने का फैसला

कहा जाता है कि नीता को अपनी बहू बनाने का फैसला खुद धीरूभाई अंबानी ने लिया था। दरअसल, एक बार रिलायंस इंडस्ट्री के संस्थापक धीरूभाई अंबानी एक समारोह में शामिल हुए थे जहां पर उनकी नजर नीता अंबानी पर पड़ी और उन्होंने यही तय कर लिया था कि वह नीता को अपने घर की बहू बनाएंगे।

nita ambani

बता दे, इस दौरान नीता अंबानी के पिता बिड़ला ग्रुप में काम किया करते थे। इसके बाद बिरला परिवार में एक आयोजन हुआ जिसमें नीता ने भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी।

कहा जाता है कि इस प्रस्तुति को देखने के बाद धीरूभाई अंबानी इतने ज्यादा इंप्रेस हो गए थे कि उन्होंने खुद से ही नीता अंबानी से संपर्क कर लिया। इसके बाद उनके घर रिश्ते की बात के लिए फोन किया। ऐसे में नीता अंबानी इन सब बातों को मजाक समझ बैठी थी।

nita ambani

इस बात का खुलासा खुद एक इंटरव्यू के दौरान नीता अंबानी ने किया था। उन्होंने बताया था कि, धीरूभाई अंबानी के फ़ोन करने पर उन्होंने कहा था कि, वे एलिजाबेथ टेलर बोल रही है। हालाँकि बाद में उनके पिता ने फ़ोन लिया तो वह आवाज से ही धीरूभाई को पहचान गए।

इसके बाद नीता के रिश्ते की बात आगे बढ़ी। इसके कुछ दिन बाद ही मुकेश और नीता एक दूसरे को डेट करने लगे। रिपोर्ट की माने तो नीता उस दौरान एक शिक्षिका थीं और इसके लिए उन्हें हर महीने 800 रुपए मिला करते थे।

nita ambani

मुकेश अंबानी से शादी करने के बाद महारानी बनी नीता

बता दें, मुकेश और नीता अंबानी की शादी साल 1985 में हुई थी। मुकेश और नीता के तीन बच्चे हैं जिनका नाम आकाश, ईशा और अनंत अंबानी है। ईशा और आकाश दोनों जुड़वा भाई बहन है जो IVF की मदद से हुए हैं।

nita ambani

आकाश और ईशा की शादी हो चुकी है बल्कि उनका छोटा बेटा अनंत अभी कुंवारा है। नीता अक्सर अपने खास लाइफ स्टाइल के चलते चर्चा में रहती है। नीता अंबानी के पास कई ऐसे महंगे हैंड बैग हैं जिनकी कीमत लाखों में है।

nita ambani

इसके अलावा वह एक बार अपने पैरों में जो जूते पहन ले उनको दोबारा नहीं पहनती। नीता अंबानी पेड्रो, गार्सिया, जिम्मी चू, पेलमोड़ा, मार्लिन ब्रांड जैसे बड़े बड़े ब्रांड के जूते और सैंडल पहनती है जिनकी शुरुआत कीमत ही लाखों रुपए की होती है।

इतना ही नहीं बल्कि एक रिपोर्ट की मानें तो नीता अंबानी की सिर्फ लिपस्टिक का कलेक्शन 40 लाख रुपए से अधिक का है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते कि उनके बाकी शौक कितने महंगे और लग्जरी होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button