राशिफल

राशिफल 26 मई 2018 : शनि देव की कृपा इन 4 राशिवालों को होगा अत्यंत लाभ, 2 राशिओं को होगी परेशानी

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज शनिवार 26 मई का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 26 May 2018.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको किसी बड़े काम को पूरा करने की जिम्मेदारी मिलेगी। किसी धार्मिक स्थान पर जाएँ या किसी संत से मिलें, इससे आपके मन को शांति और सुकून मिलेगा। आपका अधिकार बढ़ सकता है। दोस्तों और भाइयों की मदद से धन लाभ होगा। ऑफिस में बॉस का काम भी करना पड़ेगा। आपके लिए लोग कुछ न कुछ कहते रहेंगे, लेकिन आप सही रास्ते पर, ईमानदारी और मजबूती से आगे बढ़ें। आपको सफलता मिलेगी। जो भी नए मौके मिलते हैं, उनका फायदा उठाने के लिए तैयार रहें। आमतौर पर लोग आपकी बात सुनेंगे भी और मानेंगे भी। आज थोड़ा सहनशील होना पड़ेगा, क्रोध करने से बनते काम बिगड़ सकते हैं।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। कुछ पुराने मामले फिर सामने आ सकते हैं। अपने काम और शब्दों पर गौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे। आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही अन्दाज देखने को मिल सकता है। जिन दोस्तों से अरसे से मुलाकात नहीं हुई है, उनसे मिलने के लिए सही समय है। अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। आज किसी बात को लेकर ज्यादा उदारता न बरतें, बिना वजह परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी काम में आप लगे रहे फल अवश्य मिलेगा।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज अनचाही यात्रा न ही करें तो बेहतर रहेगा। रीति-रिवाजों को लेकर जीवन साथी से व्यर्थ में तनाव होने की आशंका नजर आ रही है। उच्च प्रतिष्ठा वाला पद आपको प्रदान होगा जो की आपकी ताकत और धन में वृद्धि करेगा। आपके सुझाव आपको नये अनुबंध दिलाएंगे आज आपको ऐसे लोगों का सामना करना पड़ सकता है जो अपने दृष्टिकोण और मांग में काफी तेज होंगे, लेकिन अपने पेशेवर लाभ और अपनी कंपनी के प्रचार के लिए ये सब आपको झेलना और सहना पड सकता है आपको अपने सब कामों को निपटाने की गति जरा धीमी करनी होगी क्योकि जल्दी मे काम निपटाने के चक्कर में आपसे गलतियाँ हो सकती हैं।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

छात्रों के लिए आज का दिन बड़ा ही सुंदर है। प्रतियोगी परिक्षाओं में उन्हे सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा, उनसे दिल खोल कर बात करें। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें। कुसंगति से बचें। चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रहीं हैं। उन्नति के अवसर मिल सकते हैं, परंतु पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में विश्वास हासिल करने में सफल रहेंगे। आज अपने शानदार विचारों से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब हो सकते हैं। आपके लिए बेहतर रहेगा कि अपनी ऊर्जा नए सबंध बनाने व कामकाज संबंधी कागजी प्रक्रिया अच्छे से पूरा करने में लगाएं।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका अनुशासन टूट सकता है। पुराने मामले न उठाएं। खर्चा भी ज्यादा होने के योग बन रहे हैं। आलस्य से कोई काम टल भी सकता है। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से बहस या मतभेद होने के योग भी बन रहे हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। व्यवहार में आए परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। अपने कार्य में मन नहीं लगेगा। आज आपको अपनी सूझ- बूझ व चतुराई को परखना होगा। कुछ लोग अपनी सीमाओं को लांघ कर आपकी परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। आपको शांत रहते हुए उनको रोकने का प्रयास करना होगा। शांति पूर्वक उन लोगों तक अपना सन्देश पहुंचा दें।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी बहुत प्रशंसा हो सकती है। कार्य सरलता से पूरे हो सकते हैं। सरकारी कार्यवाही से सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी। आपके लिए दिन थोड़ा सामान्य रहेगा। नौकरी और अपनी स्थिति पर विचार करना होगा। कोई चुनौती दे तो तुरंत पलटकर उसका जवाब न दें। सोचे हुए काम भी अच्छे ढंग से हो जाएंगे। आप किसी तरह का नया निवेश भी कर सकते हैं। आज जो भी योजना बनाने जा रहे हैं उसमें पूरी तरह से गोपनियता रखें आपके लिए अच्छा रहेगा। संतोषजनक परिणाम पाने के लिए काम को योजनाबद्ध तरीके से करें।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज मां पिता और बड़ों की आशीर्वाद लेने से आपके कामों में आपको जरुर सफलता मिलेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार बनेंगे। कानूनी मामलों के वजह से आप बहुत परेशानी में पड़ सकते हैं। लेकिन आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं आप अपना काम आराम से करें। अपने रवय्ये को बहुत आलोचनात्मक न बनायें। लोगों की कमियां निकालने से पहले अपनी कमियों की ओर भी देख लें। अपनी सोच को किसी भी वजह से सिमित कर लेना ठीक नहीं होगा। आज आपको व्यवसाय में धन की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज किसी बात को लेकर तनाव न लें। किसी का विरोध न करें। आज कुछ काम आपकी मर्जी से नहीं हो पाएंगे, इसके लिए आप खुद को तैयार रखें। परेशान न हों। आप किसी बात पर झुंझला भी सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी होगी एवं कार्यों में सफलता मिलने में संदेह है। पूर्व में हुई गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा। आज आपका अपने परिवार के लोगों के साथ झगड़ा होने की प्रबल संभावना है। इसलिए जरा अपनी कथनी पर काबू रखें। अगर आप किसी करण उत्तेजित हो भी जाएं तो बात को समझते हुए अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी बहस में पड़ने से आपकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ेगा।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपका जिन लोगों से किसी बात पर अनबन हुई थी आज उनसे आपके रिश्ते धीरे-धीरे अच्छे होने शुरु हो जायेंगे। इच्छित सफलता के लिए योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। लगातार भागदौड़ का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की पूर्ण आवश्यकता है, किसी से भी वाद-विवाद की स्थिति से बचें, इससे आपको नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी को समझने का प्रयास करें। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में दिलचस्पी लेंगे और नए आईडिया पर वर्क करेंगे। जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं उन को मुनाफे होंगे साथ ही उनको नए प्रोजेक्ट भी मिल सकते हैं।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन लाभदायक साबित होने की आशा रख सकते हैं। सुबह से ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव होगा। मित्रों तथा सगे-सम्बंधियों के साथ मिलकर उत्तम भोजन का आनंद लेंगे। अपने लक्ष्य की समीक्षा कर उसका अनुसरण करते हुए आगे बढ़ना आपको पूरा लाभ दे सकता है। जिस काम की जिम्मेदारी आपके ऊपर है, उसमें दोस्तों का भरपूर साथ मिलने की संभावना है आप अपनी सुमधुरवाणी से किसी को मना सकेंगे शरीर और मन में बेचैनी तथा अस्वस्थता का अनुभव होगा। पेशेवर मोर्चे पर आने वाली कुछ समस्या का आसानी से हल निकाला जा सकता है। परिवार में किसी को सुधारने का जिम्मा आप खुद उठा सकते हैं।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको मेहनत करने की जरूरत होगी। बौधिक कार्य सफल होगे। व्यावसाय में लाभ मिलेगा। नए अवसर भी मिलेंगे। काम से भी लाभ है और आपकी मेहनत भी उसमे अपना योगदान दे रही है। दूरस्थान से जुडी हुई संभावनाएं भी आपको बड़ा लाभ देने में सक्षम है। साथ में अगर नए कामों की प्लानिंग कर के आप चलेंगे तो आपका दिन और भी अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप इस समय उन्नति कर पाएंगे अच्छा पैसा कमा पाएंगे। घर परिवार का माहौल बहुत अच्छा रहेगा दोस्तों से मदद मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का सहयोग मिलेगा, प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु सामाजिक मर्यादा का ध्यान रखें।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको हर कार्य में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। धैर्य और सूझबूझ से काम करेंगे तो गणेशजी की कृपा से सब ठीक होगा। परिजनों एवं संतान से अनबन हो सकती है। समाजिक मोर्चे पर चलने वाले किसी घटनाक्रम में दिलचस्पी ले सकते हैं। प्रेमी के साथ उलझे किसी मामले को प्यार से सुलझा लिए जाने की संभावना है। किसी सौदे का सामना करने जा रहे लोग अपने डर पर काबू करने में सफल हो सकते हैं। आप अपने प्रयासों से अच्छे स्वास्थ का आनंद ले सकते हैं। सहजता और संतुष्टि आपके चेहरे पर दिखेगी। लोगों का साथ मिलेगा। माता-पिता की सेहत का भी ध्यान रखें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button