राशिफल

आज मिथुन संक्रांति पर बना हर्षण योग, जानिए किन राशि वालों को मिलेगा शुभ फल, कौन होगा भाग्यशाली

ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल की वजह से आकाशमंडल में कई शुभ और अशुभ योग बनते हैं, जिसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है, इसको रोक पाना संभव नहीं है।

आपको बता दें कि आज इस साल की मिथुन संक्रांति है। जेष्ठ माह में सूर्य देव मिथुन राशि में प्रवेश करते हैं, जिसकी वजह से इसे मिथुन संक्रांति कहा जाता है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज हर्षण योग बन रहा है, जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं हर्षण योग की वजह से किन राशि वालों को शुभ और अशुभ फल की प्राप्ति होगी।

आइए जानते हैं हर्षण योग किन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ

मिथुन राशि वाले लोगों को हर्षण योग का अच्छा फायदा मिल सकता है। धन से जुड़ा हुआ कोई बड़ा लाभ मिलेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कामकाज में उत्पन्न हो रही दिक्कत दूर हो सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। मेहनत का उम्मीद से अधिक फायदा मिलेगा।

कन्या राशि वाले लोगों का समय बहुत ही महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। हर्षण योग की वजह से कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। परिवार वालों के साथ आप खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को मनपसंद जीवनसाथी मिल सकता है। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। अगर आप कहीं पैसा निवेश करते हैं तो इसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा।

धनु राशि वाले लोगों के ऊपर हर्षण योग का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच चल रही अनबन खत्म होगी। बिजनेस में भारी मुनाफा मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय हर्षण योग की वजह से बहुत ही अच्छा रहेगा। साइंस और रिसर्च के फील्ड से जुड़े हुए लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। पुराने रुके हुए कार्य निपट सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। बिजनेस को लेकर किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों का समय ठीक-ठाक रहने वाला है। कुछ जरूरी कामों में रुकावट उत्पन्न हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं तो वाहन प्रयोग में लापरवाही ना करें अन्यथा चोट लग सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

वृषभ राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप किसी मामले को लेकर भावुक हो सकते हैं। भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए। ऑफिस के काम से आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। किसी भी मामले को आप ठंडे दिमाग से सुलझाने की कोशिश कीजिए। माता-पिता की तबीयत में सुधार आ सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कर्क राशि वाले लोगों की कोई महत्वपूर्ण योजना विलम्भ हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। प्रिय का बदलता व्यवहार आपके मन को काफी परेशान कर सकता है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रखेंगे। गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहना हो होगा अन्यथा यह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

सिंह राशि वाले लोगों का जीवन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। सफलता के कुछ नए मौके हाथ लग सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आप किसी भी अनजान व्यक्ति के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।

तुला राशि वाले लोगों को अपने कामकाज में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। कामकाज में निराशा हाथ लग सकती है। बिजनेस सामान्य रहेगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें। आप अपने लक्ष्य निर्धारित करके रखें, इससे आप उनके काफी करीब पहुंच जाएंगे। दोस्तों की मदद मिल सकती है। किसी मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। शारीरिक मेहनत अधिक होने के कारण स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का मन ईश्वर की भक्ति में अधिक लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं। घर का माहौल ठीक रहने वाला है। परिवार के सभी लोगों के साथ अच्छे तालमेल बनाए रखें। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आमदनी बढ़ सकती है।

मकर राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अधिक संघर्ष करना पड़ेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आपका मन इधर-उधर भटक सकता है। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको काफी संभल कर रहना होगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएं। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है।

मीन राशि वाले लोग अपने जरूरी काम पर फोकस करें। नौकरी पेशा वाले लोगों का कार्यालय में बड़े अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकता है, जिसकी वजह से आपको नुकसान का सामना करना पड़ेगा। कुछ पुरानी बातें आपके मन को काफी दुखी कर सकती हैं। आप अपनी सोच सकारात्मक रखें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। भाई-बहनों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button