बॉलीवुड

अर्जुन कपूर की दादी ने लिया बड़ा फ़ैसला, इस अभिनेत्री को बनाएगी अर्जुन की दुल्हनिया

बॉलीवुड की इस रंगीन इंडस्ट्री में आजकल शादियों का एक दौर सा चल पड़ा है। आये दिन अमूमन हमें बॉलीवुड की रंगीन इंडस्ट्री से जुड़े किसी ना किसी कलाकार की शादी से जुड़ी खबरों के बारे में सुनने को मिलता रहता है। आज इन दिनों ऐसी खबरें आ रही है कि बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर बहुत जल्द शादी के बंधन में बनने वाले हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि पिछले 26 जून को अभिनेता अर्जुन कपूर का बर्थडे था। अपने बर्थडे के इस मौके को उन्होंने अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ सेलिब्रेट किया। परंतु बर्थडे के दिन से ही अर्जुन कपूर थोड़े बहुत टेंशन में दिख रहे हैं। उनके टेंशन में होने के पीछे की वजह कुछ और नहीं बल्कि उनकी दादी की एक ऐसी मांग है जिसने उन्हें टेंशन में डाल दिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर उनकी दादी ने ऐसी क्या मांग रख दी। तो चलिए बताते हैं आपको भी इस बारे में विस्तार से-

खबरों के मुताबिक पिछले दिनों अर्जुन कपूर की दादी ने अर्जुन को एक लेटर लिखा था। जिसमें कि उन्होंने अर्जुन कपूर को जल्दी जल्दी शादी करने की सलाह दी थी। आपको बता दें कि दादी के द्वारा लिखे गए इस लेटर की तस्वीर को अर्जुन कपूर ने हाल के दिनों में ही अपनी सोशल मीडिया साइट के ऊपर डाला था। इस तस्वीर को डालने के साथ ही अर्जुन कपूर ने इसके साथ यह कैप्शन लिखा कि जब आपकी दादी का दिया हुआ गिफ्ट एक घूस के साथ-साथ धमकी आदेश और रिक्वेस्ट भी हो।

दादी के द्वारा दिए गए इस गिफ्ट आदेश और रिक्वेस्ट की वजह से ही अर्जुन कपूर इन दिनों काफी ज्यादा टेंशन में आ गए हैं। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि आखिर अर्जुन कपूर अपनी दादी की बात कब तक मानते हैं। वह अपनी दादी की बात को मानकर आखिर बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधते भी हैं या नहीं। अभी तक तो अर्जुन कपूर का रिश्ता बॉलीवुड जगत की किसी भी अभिनेत्री के साथ जोड़ा नहीं गया है। इसलिए आने वाले वक्त में उनके चाहने वाले और उनकी दादी भी इस बात का इंतजार बड़े ही बेसब्री के साथ करेगी कि आखिर उनका पोता कब तक शादी के बंधन में बंधता है। वैसे भी इन दिनों बॉलीवुड की रंगीन दुनिया में वेडिंग सीजन चल रहा है। जिसकी वजह से लोगों को ऐसा भी लगने लगा है कि शायद इस वेडिंग सीजन में शादी का अगला नंबर अर्जुन कपूर का ही होगा।

आपको बता दें कि हाल के दिनों में ही बैंकॉक में आयोजित किये गए आईफा अवॉर्ड्स में अर्जुन कपूर शामिल होने के लिए बैंकॉक गए हुए थे। बैंकॉक में उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से हर किसी के दिलों को जीत लिया था। अगर बात उनकी आने वाली फिल्मों की करें तो ऐसा बताया जा रहा है कि आने वाले वक्त में वह नमस्ते इंग्लैंड, पानीपत और पिंकी फरार है नामक फिल्म में अपने अभिनय का प्रदर्शन करते हुए लोगों के बीच नजर आएंगे। वैसे अभी फिलहाल तो हर किसी की नजरें अर्जुन कपूर की शादी से जुडी खबरों के ऊपर ही टिकी हुई रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button