बॉलीवुड

2 बच्चों के बाद 48 की उम्र में प्रेग्नेंट हुईं काजोल? कैमरे में कैद हुआ बेबी बंप! PHOTOS

बॉलीवुड इंडस्ट्री की चुलबुली एक्ट्रेस कहीं जाने वाली काजोल को भला कौन नहीं जानता। काजोल ने अपनी मेहनत के बलबूते पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया है और आज भी वह दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। आए दिन कजोल को मुंबई की गलियों में स्पॉट किया जाता है जहां पर उनका एक स्टाइलिश लुक देखने को मिलता है। हाल ही में भी कुछ ऐसा ही हुआ, लेकिन इस दौरान कजोल को देखकर लोग यह कयास लगाने लगे कि वह प्रेग्नेंट है। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

Kajol Devgan

काजोल को देख यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
दरअसल, शनिवार रात मुंबई के बांद्रा इलाका में काजोल को स्पॉट किया गया। इस दौरान वह साटिन आउटफिट पहने हुए नजर आई थी जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने थाई स्लिट ब्राउन स्लिप ड्रेस कैरी किया हुआ था जिसमें वह ग्लैमरस अंदाज में नजर आई लेकिन कई लोगों ने उन्हें प्रेग्नेंट तक कह दिया। दरअसल इस दौरान काजोल का बढ़ता हुआ वजन देख लोगों को लगने लगा कि वह प्रेग्नेंट है। ऐसे में एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “लगता है अजय सर वापस पापा बनने वाले हैं।”

एक यूजर ने काजोल के मोटापे का मजाक उड़ाते हुए कहा कि, “तुझे देखा तो ये जाना सनम, भैंस होती है भयानक सनम।” वहीं एक ने सवाल करते हुए लिखा कि, “क्या वे प्रेग्नेंट हैं?” एक ने कहा कि, “बहुत मोटी हो गई है। बमुश्किल चल पा रही है।” इसके अलावा भी कई लोगों ने कमेंट्स कर काजोल को ट्रोल किया गया। हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं था जब काजल की प्रेगनेंसी की खबर सामने आई हो, इससे पहले भी वह अपने बढ़ते वजन को लेकर ट्रोल हो चुकी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


अजय और काजोल की शादी को हुए 23 साल
आपको बता दें कि अजय देवगन-काजोल की शादी को 23 साल हो चुके हैं। दोनों की शादी 24 फरवरी, 1999 को हुई थी। इसके बाद साल 2000 में काजोल और अजय के घर बेटी का जन्म हुआ जिसका नाम न्यासा देवगन जो आए दिल चर्चा में रहती है। इसके अलावा काजोल का एक बेटा है जिसका नाम युग है। युग अक्सर अपने पिता अजय देवगन के साथ स्पॉट किए जाते हैं।

बात की जाए काजोल के काम के बारे में तो आखरी बार उन्हें फिल्म ‘सलाम वैंकी’ में देखा गया था जिसमें वह एक मां की भूमिका में नजर आई थी। फिल्म में काजोल की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। बता दे अब काजल जल्द ही फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में दिखाई देंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button