राशिफल

राशिफल 22 जून: आज इन 4 राशियों की अधूरी मनोकामनाएं गणेश जी करेंगे पूरी, धन लाभ के बने योग

आज आप बुधवार 22 June 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 22 जून 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। जो लोग कारोबार से जुड़े हुए हैं, उनका काम ठीक-ठाक चलेगा। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको कुछ फायदे भी होंगे। लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा भी दे सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देना होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। महत्वपूर्ण कामों में तरक्की मिलेगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। बच्चों की पढ़ाई की टेंशन कम हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों का दिन बहुत बढ़िया नजर आ रहा है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिलने के योग हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिलेगा। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन करियर के लिहाज से बेहतरीन रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। कामकाज में खूब मन लगेगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। आप अपने सभी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए कोशिश करेंगे। जो लोग विदेश में जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें बहुत ही जल्द कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप अपने खानपान में सुधार कीजिए। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। जीवनसाथी के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। किसी पुराने मित्र से फोन पर लंबी बातचीत होगी, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। आप अपने भविष्य के लिए सोच-विचार करेंगे। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में और सुधार होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको धन संबंधित मामले में काफी संभलकर रहना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद बहुत कम नजर आ रही है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन सामान्य रहेगा। गुप्त शत्रु आपके मान-सम्मान को हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले लोगों का दिन फायदेमंद साबित होगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। अचानक दूर संचार माध्यम से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान लगाने की जरूरत है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज घर-बाहर खुशी का माहौल बना रहेगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम करने का सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। व्यापार में लगातार सफलता हासिल करेंगे। आपके अच्छे व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित हो सकते हैं। वर्तमान में की गई मेहनत का भविष्य में आपको बेहतरीन परिणाम मिलेगा। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। नया वाहन खरीदने का सोच विचार करेंगे। पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलेगा। पति-पत्नी के बीच अच्छे तालमेल बने रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आर्थिक दृष्टि से आपका दिन बेहतरीन रहेगा। करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से अगर नाराजगी चल रही थी, तो वह खत्म हो जाएगी। अनुभवी लोगों से संपर्क बन सकता है। जीवनसाथी से बढ़िया गिफ्ट मिलने की उम्मीद है। प्रेम जीवन में आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से अपने जरूरी काम दूसरों से करवाने में सफल रहेंगे। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम नजर आ रहा है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। आप सुबह नियमित रूप से एक्सरसाइज जरूर करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज अपने सोचे हुए कामों में सफलता हासिल करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। राजनीति के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप आत्मविश्वास से मजबूत नजर आ रहे हैं। धन संबंधित मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे। आमदनी के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। साझेदारी में काम करने के बारे में सोच रहे हैं, तो उसके लिए समय अच्छा नजर आ रहा है। मानसिक चिंता खत्म होगी। आप अपने कामकाज पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। कामकाज में लगातार मेहनत करने के बावजूद भी मन मुताबिक परिणाम नहीं मिल पाएंगे, जिससे आपका मन काफी चिंतित रहेगा। सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन जरूर कीजिए। अगर आपसे जरा भी लापरवाही होती है, तो जुर्माना भरना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक नहीं है। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन पहले से बढ़िया नजर आ रहा है, अगर किसी बात को लेकर नाराजगी चल रही थी, तो वह खत्म होगी। आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए। माता-पिता के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को शादी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। कोई नई रचना भी कर सकते हैं। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। कपड़ा का व्यापार करने वाले व्यापारियों को मन मुताबिक मुनाफा प्राप्त होगा। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। परिवारवालों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई की टेंशन खत्म होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा प्राप्त कर सकते हैं। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। संतान पक्ष का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। निवेश संबंधित मामलों में आपको फायदा मिलेगा। प्रेम जीवन में आपको कुछ बेहतर बदलाव नजर आएंगे। विदेश में काम करने वाले लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने क्षेत्र में लगातार सफलता हासिल करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपने सभी कार्य सोच-समझकर करने होंगे। आप जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा काम बिगड़ सकता है। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आर्थिक लाभ के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कुछ पुरानी अच्छी बातें सोचकर आपका मन आनंदित होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को फायदा होने की उम्मीद है। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button