अध्यात्म

धन के देवता कुबेर को प्रसन्न करने के लिए रखें इन 5 बातों का ध्यान, हो सकते हैं मालामाल

व्यक्ति धन की प्राप्ति करने के लिए माता लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना करता है परंतु कई बार माता लक्ष्मी जी की पूजा करने से भी व्यक्ति को धन की प्राप्ति नहीं हो पाती है ऐसी स्थिति में आपको धन के देवता कुबेर को प्रसन्न करने का प्रयत्न करना चाहिए धन के देवता कुबेर को भगवान शिव जी का द्वारपाल भी बताया गया है कुबेर रावण के सौतेले भाई हैं परंतु इनके ब्राह्मण गुणों की वजह से यह कुबेर देवता बने हैं अगर आप अपने जीवन में धन पाना चाहते हैं तो आप कुबेर देवता को प्रसन्न करने की कोशिश कीजिए आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऐसी पांच जरूरी बातों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिसकी सहायता से आप धन के देवता को प्रसन्न कर सकते हैं और आपके जीवन में धन की बरसात हो सकती है।

आइए जानते हैं धन के देवता को प्रसन्न करने के लिए इन 5 बातों के बारे में

इन मंत्रों का लगातार कीजिए जाप

अगर आप धन की प्राप्ति करना चाहते हैं तो इसके लिए ॐ श्रीं, ॐ ह्रीं श्रीं, ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय: नमः मंत्रों का जाप रोजाना सुबह-शाम कीजिए आप इसके लिए एक 108 मोतियों की माला लीजिए और दिन में दो बार सुबह शाम 108 बार इन मंत्रों का जाप कीजिए जब इन मंत्रों का जाप पूरा हो जाए तो एक बार हनुमान चालीसा का पाठ भी कीजिए अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपको धन लाभ की प्राप्ति बहुत ही शीघ्र होने लगेगी।

भगवान शिव जी के समक्ष रात में जलाए दीपक

अगर आप भगवान शिव जी के समक्ष रात के समय दीपक जलाते हैं तो इससे धन के देवता कुबेर प्रसन्न होते हैं क्योंकि धन के देवता कुबेर भी शिवजी के सामने रात के समय दीपक जलाते थे जिसकी वजह से यह धन के देवता बने हैं इन्हीं सब कारणों से जो व्यक्ति रात को भगवान शिव जी के सामने दीपक जलाता है उसके ऊपर कुबेर देवता प्रसन्न होते हैं इसलिए आप रोजाना नियमित रूप से भगवान शिव जी के सामने दीपक अवश्य जलाएं।

कुबेर देवता की मूर्ति की स्थापना

अगर आपके घर में कुबेर देवता की तस्वीर या फिर मूर्ति है तो यह बहुत ही लाभदायक माना जाता है यदि किसी व्यक्ति के घर में धन नहीं आ पा रहा है या फिर धन नहीं रुकता है तो इसके लिए आप अपने घर में कुबेर देवता की मूर्ति लेकर आए और घर में उसको प्राण प्रतिष्ठा के द्वारा उत्तर दिशा में स्थापित कीजिए इससे आपको लाभ मिलना आरंभ हो जाएगा।

आप अपने घर में जहां पर धन रखते हैं उस स्थान पर या फिर तिजोरी में धन के देवता कुबेर का वास जरूर होना चाहिए पहले मंदिरों के बाहर कुबेर देवता की मूर्तियां अवश्य होती थी क्योंकि धन की रक्षा कुबेर ही करते हैं इसलिए आप अपने घर में जहां पर धन रखते हैं वहां पर कुबेर देवता की मूर्ति जरूर स्थापित करें।

दीपावली पर करानी चाहिए विशेष पूजा

जिन लोगों को इस बारे में जानकारी होती है वह अपने खास पंडित की सहायता से दीपावली पर कुबेर जी की गुप्त पूजा जरूर करवाते हैं लेकिन यह पूजा गुप्त नहीं होती है बस इस पूजा को करते समय किसी को बताया नहीं जाता है यह पूजा एक सही पंडित और सही मंत्रों के जाप से होती है इससे कुछ ही महीनों में आपके घर में विशेष लाभ प्राप्त होना आरंभ हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button