दिलचस्प

शादी से पहले स्कूटी से भागती नजर आई दुल्हन, चेहरे पर दिखी बेहद खुशी – Video

शादी के पहले दुल्हन को अक्सर बहुत टेंशन होता है। वह नर्वस हो जाती है। मेकअप से लेकर हेयरस्टाइल और लहंगे इन सब का बार-बार ध्यान रखती है। फिर शादी में सब कुछ ठीक से होगा या नहीं इसकी भी टेंशन उन्हें सताती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलाने जा रहे हैं जो शादी के पहले अपनी लाइफ के फुल मजे ले रही है। उसके माथे पर चिंता का एक सल तक नहीं पड़ रहा है।

फेरों से पहले स्कूटी दौड़ती दिखी दुल्हन

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर स्कूटी से भागती एक दुल्हन का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन सजधज के रोड पर स्कूटी भगा रही है। इस दौरान वह काफी खुश दिखाई दे रही है। साथ में बैकग्राउन्ड में बॉलीवुड सॉन्ग ‘शादी के मंडप से तू खुद को भगा…’ बज रहा है। दुल्हन इस पर लीप सिंक भी कर रही है। उसे देख लगता है कि वह इस मोमेंट को खुलकर एन्जॉय कर रही हैं।

दुल्हन का यह स्वैग देख लोग बड़े हैरान हैं। आमतौर पर रोड पर स्कूटी चलाती दुल्हन कम ही देखने को मिलती है। वैसे आप लोगों के मन में आ रहा होगा कि कहीं ये दुल्हन फेरों से पहले घर से भाग तो नहीं रही है। लेकिन बता दें कि ऐसा कुछ भी नहीं है। ये दुल्हन बस शादी के पहले अपनी लाइफ को फुल एन्जॉय कर रही है।

लोगों को पसंद आया दुल्हन का स्वैग

दुल्हन अपने शौक के चलते शादी के मंडप तक स्कूटी से जा रही है। दुल्हन का यह अंदाज लोगों को बड़ा पसंद आ रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_design नाम के पेज ने शेयर किया है। इस वीडियो के साथ एक कैप्शन भी दिख रहा है जिसमें लिखा है भागती दुल्हन।

लोग इस वीडियो को देख खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘देखना कहीं दुल्हन सच में न भाग जाए।’ फिर दूसरे ने लिखा ‘क्या बात है। शादी के पहले भी इतना खुश रहना बहुत कम देखने को मिलता है।’ एक तीसरा शख्स लिखता है ‘यह देख अच्छा लगा कि दुल्हन शादी के पहले हर लम्हे को खुलकर जी रही है।’ वहीं एक ने लिखा ‘अरे यार ये दुल्हन कितनी क्यूट है। भगवान इसकी शादी हमेशा सलामत रखे।’

यहां देखें वीडियो:

वैसे आप लोगों को दुल्हन का यह अंदाज कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button