अन्य

रोजाना ब्रश में शामिल करे बस ये चीज, पाएं दूध से भी सफेद दांत

चमचमाते दांत तो हर किसी को पसंद होते हैं। पर हर किसी को अपने मन के मुताबिक दांतो की सफेदी कहां मिल पाती है? अरे बाबा निराश मत होईये..जी हां, अगर आप अपने पीले, गंदे दांतो से परेशान है, तो बस हमारे द्वारा बताई जानी वाली इस एक उपाय को करके देखिये। बता दें कि यह उपाय एकदम कारगर साबित होता है। जब भी आप किसी ऐसे शख्स को देखते हैं, जिनके दांत एकदम सफेद होते हैं, तो आप असहज महसूस होने लगते हैं। ऐसे में आपको काफी टेंशन भी होने लगती है। चलिए जानते हैं कि हमारे इस रिपोर्ट में क्या खास है?

खिलखिलाते दांतों के साथ आपके मुस्कान की शोभा बढ़ जाती है। लेकिन अगर यही गंदे होते हैं, तो आप खुलकर हंस भी नहीं पाते हैं। इतना ही नहीं, किसी के सामने जाने में भी हिचकिचाते हैं। तो अब ये हिचकिचाना और शरमाना छोड़कर बस इस उपाय को नियमित तौर पर अपनाएं। फिर देखिये कैसे आपके पीले दांत छू-मंतर हो जाते हैं।  तो बस हमारी इस रिपोर्ट को आखिरी तक पढ़िये और फिर देखिये कैसे चमकेंगे आपके दांत।

दांतो का पीलापन हमारे व्यक्तित्व पर बहुत नकारात्मक असर डालता है, ऐसे में आप हीनभावना के शिकार हो जाते हैं। इतना ही नहीं स्वस्थ दांत से ही आपके हेल्थ की पहचान भी होती है। क्योंकि माना जाता है कि साफ और सुंदर दांत आपके हेल्थ के राज को खोलते हैं। ऐसे में अगर आपके दांत सुंदर या साफ नहीं है तो आप बिमार माने जाते हैं। इसके विपरीत अगर आपके दांत एकदम क्लीन हो तो आपका हेल्थ एकदम मस्त रहता है।

दांतो का पीलापन दूर करने के उपाय

तो चलिए अब हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिनसे आप अपने  दांतो को एकदम स्वस्थ रख सकते हैं। इतन ही नहीं आपके दांत इससे खिलखिलाने लगेंगे।

1.कुछ स्ट्रॉबेरी लेकर उसका पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट से रोजाना अपने दांत साफ करें, ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपके पीले दांत बिल्कुल सफेद हो जाएंगे। आपको इसका सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।

2.नीम में काफी औषधि होती है, जोकि आपके दांतो को साफ रखने में मदद करता है। साथ ही नीम में दांत को सफेद बनाने और बैक्टीरिया खत्म करने के लाजवाब गुण पाए जाते हैं, ऐसे में आपको रोजाना नीम की दातून से दांत साफ करें, इसके लिए नीम की टहनी को तोड़ लीजिए, ब्रश जैसा बनाकर इस्तेमाल कीजिए।

3. इसके अलावा चुटकी भर नमक और थोड़ा सा पानी 1 चम्मच मीठा सोडा में मिलाकर दांतों पर लगाने से दांतों का कालापन व पीलापन दूर होता है। यह आपको हफ्ते में एक या दो दिन ही करना है। इससे सारी दिक्कतें दूर हो जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button