बॉलीवुड

ये हैं भोजपुरी फिल्मों के 4 बड़े अभिनेता, जिनकी कमाई के आगे फीके हैं बॉलीवुड के कलाकार

फिल्मों की जब भी बात होती हैं, तो बॉलीवुड का ही नाम सबसे पहले आता है, लेकिन इन दिनों क्षेत्रीय फिल्में भी खूब नाम कमा रही हैं। जी हां, क्षेत्रीय फिल्मों में भोजपुरी आजकल चरम पर है। पिछले कुछ सालों से जिस तरह से भोजपुरी इंड्रस्टी अपने आपको निखार रही हैं, वैसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले दिनों में यह इंडस्ट्री टॉप पर होगी। आज इस इंड्रस्टी में कमाल के कलाकार है, जो अपने दम पर लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने में सफल रहे हैं। ये किसी भी ब़ॉलीवुड स्टार से कम नहीं होते हैं, इनकी लोकप्रियता भी बहुत ज्यादा होती है। चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके के लिए क्या खास है?

आज हम भोजपुरी के उन स्टार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी फीस बॉलीवुड स्टार को टक्कर देती हैं। जी हां, भोजपुरी फिल्में उत्तर प्रदेश और बिहार में देखी जाती हैं, ऐसे में यह फिल्म दिन ब दिन अपना ग्राफ बढ़ा रही हैं। इतना ही नहीं, यहां बनने वाली फिल्में भी करोड़ो का बिजनेस करती हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर वो कौन से भोजपुरी कलाकार हैं, जिनका सिक्का भोजपुरी फिल्मों में चलता और ये अपनी एक फिल्म के लिए कितने चार्ज लेते हैं?

1.मनोज तिवारी

मनोज तिवारी भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार माने जाते हैं। एक्टर के साथ साथ ये बड़े गायक भी है। हालांकि, अब ये फिल्मों में कम दिखने लगे हैं, क्योंकि ये अब राजनीति में ज्यादा सक्रिय हो गये हैं। लेकिन इनकी फिल्में बहुत ही ज्यादा हिट हुई है। बता दें कि इन्होंने अपने करियर में बहुत ही अच्छी अच्छी फिल्में दी है। ये एक फिल्म के लिए 50 से 55 लाख रूपये चार्ज करते हैं।  इनकी फिल्म ससुरा बड़ा पैसा वाला काफी हिट हुई थी। ये अब बीजेपी के नेता है और फिल्मो दूरी बढ़ा ली है, क्योंकि ये अब राजनीति मे अपना करियर बनाने के मूड में है।

2.रवि किशन

रवि किशन ने बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक काम किया है, लेकिन इन्हें पहचान भोजपुरी के अभिनेता के तौर पर दी जाती है। जी हां, भोजपुरी एक्टर रवि किशन आज भी 15-20 फिल्में कर लेते हैं। और हर फिल्म के लिए वो 50 से 60 लाख रूपये चार्ज करते हैं। इनकी एक्टिंग को लोग खूब पसंद करते हैं। इन्होंने बॉलीवुड में भी कई फिल्में की थी, लेकिन इसमें इन्हें ज्यादा कामयाबी नहीं मिल पाई, जिसकी वजह से आज इनकी पहचान भोजपुरी एक्टर के तौर पर किया जाता है।

3.दिनेश लाल यादव

दिनेश लाल यादव भोजपुरी में निरहुआ के नाम से फेमस है। लोग इन्हें निरहुआ के नाम से जानते हैं। इनकी फिल्में सिनेमाघरों में तहलका मचा रही हैं। ये अपनी फिल्मों के लिए 30-40 लाख रूपये चार्ज करते हैं।  हाल ही में इनकी फिल्म बॉर्डर ईद के मौके पर रिलीज हुई थी, जोकि सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। निरहुआ नाम इन्हें इसलिए मिला क्योंकि इनका एक गाना बहुत ही ज्यादा हिट हुआ था, जिसकी वजह से इन्हें निरहुआ के नाम से जाना जाता है।

4.खेसरी लाल यादव

खेसरी लाल यादव ने कुछ साल पहले ही बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन आज ये बहुत ज्यादा फेमस हो चुके हैं। ये अपनी फिल्म के लिए 35-40 लाख रूपये लेते हैं। फिल्म साजन चले ससुराल से इन्होंने डेब्यू किया था, जोकि काफी सुपरहिट साबित हुई थी। खेसरी कभी  लिट्टी चोखा बेचकर अपना घर चलाते थे, लेकिन अब वो लाखों और करोड़ो में खेलते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button