बॉलीवुड

सरेआम एक-दूसरे को Kiss करते नजर आए प्रियंका-निक, इंटरनेट पर वायरल हुई रोमांटिक तस्वीरें

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सफलता हासिल कर चुकी मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आए दिन चर्चा में रहती है। वहीं उनके पति निक जोनास संग उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। अब इसी बीच प्रियंका निक जोनास की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसमें दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। आइए देखते हैं निक और प्रियंका की लेटेस्ट तस्वीरें..

nick

एक दूजे को ‘किस’ करते नजर आया कपल

वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एक दूसरे का हाथ पकड़ कर सड़क पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं दोनों के चेहरे पर स्माइल नजर आ रही है और दोनों एक दूसरे के साथ परफेक्ट लग रहे हैं। इसके अलावा दूसरी तस्वीर में प्रियंका और निक एक दूसरे को ‘किस’ करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस इन दोनों की तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट कर तारीफ कर रहे हैं।

बेस बॉल खेलना पसंद करते हैं निक

दरअसल, निक जोनास बेस बॉल खेल खेलना पसंद करते हैं। उनकी यह तस्वीरें भी उसी दौरान की है। बता दे प्रियंका चोपड़ा डेनिम शॉर्ट्स के साथ व्हाइट टॉप और कलर फुल जैकेट पहने हुए नजर आ रही है तो वहीं निक जोनास ने ऑल व्हाइट ड्रेस पहना हुआ है। बता दें, सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक की तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है।

nick

2018 में रचाई थी शादी

बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने साल 2018 में शादी रचाई थी। दोनों पिछले दिनों ही सरोगेसी की मदद से बेटी के माता-पिता बने हैं। बता दें, प्रियंका ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा रखा है। वह 100 दिन बाद घर लौटी थी, जिसके बाद ही अभिनेत्री ने अपनी बेटी का पहली तस्वीर शेयर की थी।

nick

अपनी बेटी को लेकर निक ने कहा कि, “लाइफ अब बदल गई है और खूबसूरत है। वह हमारे लिए गिफ्ट है और हम खुश हैं कि वह घर आ गई है। अब हमारी बड़ी फैमिली हो गई है। मेरे भाई के भी बच्चे हैं, जोनस परिवार बढ़ता ही जा रहा है।”

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फ़िल्में

nick

वहीं बात की जाए प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म के बारे में तो वह जल्द ही हॉलीवुड फिल्म “इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी” में नजर आने वाली है। ये फिल्म 10 फरवरी 2023 को रिलीज होगी। इसके अलावा भी प्रियंका चोपड़ा जल्द ही ‘सिटाडेल’ और ‘एंडिंग थिंग्स’ जैसी फिल्मों में भी नजर आएगी। इसके अलावा उनके पास हॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘मैट्रिक्स’ भी है जिसका भी उन्होंने पिछले दिनों पहला पोस्टर जारी किया था.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button