राशिफल

विष्णु कृपा से इन 5 राशियों की सुधरेगी बिगड़ी तकदीर, तरक्की के खुलेंगे कई रास्ते

ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार व्यक्ति का जीवन भी समय के साथ-साथ प्रभावित होता रहता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा बताना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सुखद नतीजे मिलते हैं परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने के कारण बहुत सी कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। हर किसी व्यक्ति की राशि उसके लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी गई है, क्योंकि मनुष्य अपनी राशि की सहायता से भविष्य की जानकारियां पता लगा सकता है ताकि आने वाले समय के सभी उतार-चढ़ाव का आसानी से सामना कर पाए।

ज्योतिष गणना के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों के शुभ प्रभाव से कुछ राशियों के लोग ऐसे हैं, जिनके ऊपर भगवान विष्णु जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और इन राशियों के लोगो की बिगड़ी तकदीर सुधरने वाली है। सफलता के बहुत से रास्ते प्राप्त होंगे।

आइए जानते हैं विष्णु कृपा से किन राशियों की सुधरेगी बिगड़ी तकदीर

मेष राशि वाले लोगों को भगवान विष्णु जी की कृपा से काम के सिलसिले में समय मजबूत रहने वाला है। आपकी मेहनत सफल रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का शुभ समय आरंभ होने के संकेत मिल रहे हैं। आप अपने प्रिय के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। परिवार के सभी लोग आपके रिश्ते से सहमत होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। किसी बड़े कार्य की योजना सफल हो सकती है, जिससे आपका मन प्रफुल्लित होगा। बड़े भाई-बहनों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। फिजूलखर्ची से मुक्ति प्राप्त होगी। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपकी इनकम अच्छी रहेगी।

कर्क राशि वाले लोगों के ऊपर भगवान विष्णु जी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपके लिए आने वाले दिन बहुत ही अच्छे होंगे। इनकम में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। आप परिवार के सभी सदस्यों के बीच अच्छे तालमेल बनाकर चलेंगे। काम के सिलसिले में की गई मेहनत सफल होगी। शादीशुदा जिंदगी खुशनुमा रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। नए-नए लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है, जिसका आपको भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा।

कन्या राशि वाले लोगों का मन धर्म-कर्म के कामों में खूब लगेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनीं रहेंगी। आप अपने काम समय पर पूरे कर सकते हैं। भगवान विष्णु जी की कृपा से आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बन रही है। आपकी खोई हुई प्रिय वस्तु वापस मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रफुल्लित होगा। प्रेम जीवन में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। अविवाहित लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय बेहद बढ़िया रहने वाला है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्रेम और आकर्षण बना रहेगा। पारिवारिक कामकाज आप पूरे कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण मामले में आपके द्वारा ली गई सलाह फायदेमंद साबित होगी। किसी पुराने काम का आपको अच्छा नतीजा मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। पिता के सहयोग से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। जमीन-जायदाद के मामलों में आपको फायदा मिल सकता है। भगवान विष्णु जी की कृपा से आपका भाग्य मजबूत रहेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों को विशेष फल की प्राप्ति होगी। भगवान विष्णु जी की कृपा से आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार आएगा। अपनी मां से विशेष लगाव महसूस करेंगे। घर में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। भाई-बहनों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। आप गृहस्थ जीवन को लेकर काफी प्रयत्नशील रहने वाले हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभ का सुनहरा मौका हाथ लग सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

वृषभ राशि वाले लोगों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। किसी जरूरी योजना के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। शादीशुदा जिंदगी ठीक-ठाक व्यतीत होगी। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। आप गुस्से में आकर कोई भी बात ना करें अन्यथा दिक्कत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती है, जिनके ऊपर आपको गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके कारण आप चिंतित होंगे। आपकी इनकम सामान्य रहेगी। काम के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से समय अच्छा रहने वाला है। आप अपने दिल की बात अपने प्रिय से खुलकर कह सकते हैं। आप बेवजह की चिंता लेने से बचें।

सिंह राशि वाले लोग अपने कामकाज पर पूरा ध्यान दें क्योंकि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है। परिवार को महत्व देने की आवश्यकता है। जीवन साथी के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश कीजिए। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों के दिलों पर राज कर सकते हैं। आपकी इनकम अच्छी रहेगी, परंतु उसके अनुसार खर्च भी बढ़ सकते हैं। आप अपनी सेहत का ध्यान दें। मौसम परिवर्तन होने के कारण सर्दी, खांसी, जुखाम, बुखार जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है।

तुला राशि वाले लोगों का समय कमजोर रहने वाला है। बेवजह की यात्रा पर जाने से बचना होगा। आपकी इनकम में गिरावट आने की संभावना बन रही है। खर्चों में तेजी से बढ़ोतरी होगी। ससुराल पक्ष से आपको सहयोग मिल सकता है। किसी बात को लेकर आपका मन काफी चिंतित रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। आपको अपना दृष्टिकोण सकारात्मक रखने की जरूरत है। किसी भी काम में आप जल्दी बाजी ना करें अन्यथा आपको भारी भुगतान भरना पड़ सकता है।

धनु राशि वाले लोगों को मिला-जुला फल मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। इस राशि के लोग धन का लेनदेन करने से बचें, क्योंकि आपको धन हानि होने की संभावना बन रही है। मनोरंजन के कार्यो में अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आप कोई भी नया कार्य कुछ दिनों के लिए आरंभ ना करें, क्योंकि काम के सिलसिले में आपका समय कमजोर रहेगा। काम में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

मकर राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। रचनात्मक कार्यों में अधिक रूचि रहेगी। शादीशुदा लोग अपना जीवन ठीक प्रकार से व्यतीत करेंगे। इस राशि के लोगों को अपने जरूरी कार्य स्वयं पूरे करने होंगे। आप किसी से भी ज्यादा उम्मीद ना रखें। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा, क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश करेंगे।

मीन राशि वाले लोगों को जल्दीबाजी में काम करने की आदत से बचना होगा। आपकी इनकम सामान्य रहेगी। खर्चों में कमी आ सकती है। किसी विशेष कार्य को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी, परंतु भविष्य में इसका अच्छा नतीजा मिलेगा। आपको अपना पूरा ध्यान जरूरी कार्यों में लगाना होगा। लव लाइफ के लिए समय सामान्य रहने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button