राशिफल

राशिफल 19 जनवरी: आज इन 4 राशियों का भाग्यशाली रहेगा दिन, भगवान विष्णु जीवन के दुख करेंगे दूर

आज हम आपको गुरुवार 19 जनवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 19 जनवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। किसी करीबी से आपको धोखा मिल सकता है, इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आज आपको किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया नजर आ रहा है। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। भाइयों की मदद से आपको अपने किसी काम में सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका आत्मविश्वास अधिक बढ़ा होने के कारण कार्यों को बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। आर्थिक मुनाफा होने के योग बने हुए हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आज आपको किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचना होगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज शादीशुदा लोगों का जीवन काफी हद तक ठीक रहेगा। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। जो लोग आयात निर्यात का काम करते हैं, उन्हें लाभ की प्राप्ति होगी। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। आर्थिक तौर पर मुनाफा होने के योग बने हुए हैं। कानूनी मामलों से बचकर रहना होगा। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। विवाह योग्य लोगों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। प्रेम जीवन में सुधार होगा। रोजगार में तरक्की के योग बने हुए हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। नए-नए लोगों से दोस्ती होगी, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। कामकाज की योजनाओं में बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। जमीन जायजाद से जुड़ी हुई समस्याओं का समाधान होगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। पिछले समय में आ रही सभी रुकावटें दूर होंगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बेहतरीन रहेगा। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। धन प्राप्ति के कुछ नए स्रोत बन सकते हैं। आपकी कला की तारीफ होगी। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आज आपको अपने जीवन में कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जिसका भविष्य में आपको फायदा होगा। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। मन की शांति बनी रहेगी। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा को महसूस करेंगे। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर पर कोई धार्मिक कार्यक्रम करने का मन बनाएंगे। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। घर परिवार में खुशियों का आगमन होगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। आप अपनी योजनाओं को पूरा करने में सफल रहेंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले से अच्छा नजर आ रहा है। संतान की ओर से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। अचानक आपको काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ेगा, यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। घर परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति आपको सतर्क रहना होगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। आपके जीवन में कई चीजें बेहतर हो सकती हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मौज-मस्ती और आनंद से भरपूर रहने वाला है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप अपने हर काम को जोश के साथ पूरा करेंगे। जो लोग नई नौकरी की खोज में हैं, उनके लिए भी आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। व्यापार से संबंधित कोई भी फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। पिताजी की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य सफल हो सकता है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। व्यापार में किसी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर नजर आ रहा है। सेहत में सिरदर्द परेशान कर सकता है। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसका आपको लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। ऑनलाइन व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा लाभ होने के योग बने हुए हैं। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद खास नजर आ रहा है। नया घर बनाने का सपना पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपकी आमदनी में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा। रिश्तो में मजबूती आएगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन व्यापारियों के लिए अच्छा रहेगा। भारी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाली है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, तो आज आपको अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। प्रेमियों का समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। साथी से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। आज आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। अगर आप कार्य क्षेत्र में तनाव लेंगे, तो इससे आपके अलावा किसी और का नुकसान नहीं होगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button