राशिफल

भोले भंडारी की कृपा से इन 7 राशियों के अच्छे दिनों की हुई शुरुआत, चमकेगा भाग्य, मेहनत लाएगी रंग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सुखद परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों चाल शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर भोले भंडारी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और अच्छे दिन शुरू होने के योग नजर आ रहे हैं। किस्मत प्रबल रहेगी और मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगी भोले भंडारी की कृपा

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर भोले भंडारी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। व्यवसाय के लिए समय अति उत्तम नजर आ रहा है। लाभदायक योजना हाथ लग सकती है। कार्यालय में बड़े अधिकारी आपके कार्यों से काफी प्रसन्न रहेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा-अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। कानूनी वाद-विवाद चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। मानसिक परेशानियां दूर होंगी। आपके आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय शुभ रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। भोले भंडारी की कृपा से रुके हुए काम काज तेजी से पूरे होंगे। दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। व्यापार में मन मुताबिक फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों का समय अति उत्तम रहेगा। आपको अपनी मेहनत से सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

सिंह राशि वाले लोगों का समय उत्तम लाभदायक साबित होगा। पुराने किए गए काम का नतीजा मिल सकता है। निवेश संबंधित कामों में शुभ फल की प्राप्ति होगी। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं। भोले भंडारी की कृपा से कार्य क्षेत्र में लगातार तरक्की मिलने के योग हैं। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। कोई संपत्ति खरीदने का विचार बना सकते हैं।

तुला राशि वाले लोगों को भोले भंडारी की कृपा से कामकाज में सफलता हासिल होगी। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ सकता है। व्यापार से जुड़े हुए अनुभवी लोगों से संपर्क बनेगा, जिसका भविष्य में आपको लाभ मिल सकता है। धन का संचय करने में आप सफल रहेंगे। बच्चों की तरफ से चिंता खत्म होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के व्यवसाय में एक नई जान आ सकती है। समय व्यवसाय के लिए काफी मजबूत नजर आ रहा है। भोले भंडारी की कृपा से लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप अपने किसी रिश्तेदार से मुलाकात करके काफी खुशी महसूस करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। सभी लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। तरक्की के नए अवसर मिलेंगे।

मकर राशि वाले लोगों को भोले भंडारी की कृपा से सुनहरे अवसर मिलने के योग हैं। साझेदारी में अगर आप कोई व्यापार शुरू करते हैं तो इसका आपको भरपूर फायदा प्राप्त होगा। संतान से संबंधित सभी प्रकार की चिंता खत्म होगी। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। पुराने रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

मीन राशि वाले लोगों का समय उत्तम लाभदायक सिद्ध होगा। भोले भंडारी की कृपा से आपको अपने व्यापार में सब कुछ प्राप्त हो सकता है, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। आप जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। शादीशुदा जिंदगी बेहतरीन रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। घर में कोई मंगल कार्य संपन्न हो सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे, आप उनकी सेहत पर ध्यान दीजिए। आप भी बाहर के खानपान से दूर रहें अन्यथा आपकी सेहत खराब हो सकती है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। कार्यालय का वातावरण सामान्य रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें।

कर्क राशि वाले लोगों को अपने जीवन में मिलाजुला परिणाम हासिल होगा। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान दीजिए क्योंकि कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है। कुछ पुरानी बातें आपके मन को काफी परेशान कर सकती हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। बच्चों की तरफ से शुभ सूचना मिल सकती है। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें।

कन्या राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने के कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद की स्थिति नजर आ रही है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना नजर आ रही है। माता-पिता की सेवा का अवसर प्राप्त हो सकता है।

धनु राशि वाले लोगों को अपने जीवन में मिले-जुले परिणाम हासिल होंगे। किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को कोई सुनहरा अवसर मिलने के योग हैं लेकिन उसे पहचानना आपके हाथ में है। बिजनेस में आप कोई भी जोखिम उठाने की कोशिश मत कीजिए अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मौसम परिवर्तन होने के कारण आपकी सेहत पर प्रभाव पड़ेगा। नौकरी और व्यवसाय में किसी भी प्रकार की जल्दीबाजी ना करें। कार्यालय में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखना होगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। बहुत ही शीघ्र आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button