अन्य

उँगलियों के बीच का गैप बताता है आपका स्वभाव और कौन सा समय रहेगा आपके लिए शुभ

हर व्यक्ति शुरुआत से ही अपने भविष्य के बारे में जानने के लिए बहुत उत्सुक रहा है। लेकिन पहले लोगों को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन आज के समय में लोग यह सब चीज़ें आसानी से समझ जाते हैं। आजकल ज्योतिषशास्त्र की मदद से व्यक्ति आसानी से अपने भविष्य के बारे में जान सकता है। शरीर के हर अंग को देखकर व्यक्ति के बारे में जाना जा सकता है। हाथ की रेखाओं के साथ ही उँगलियों को देखकर भविष्य बताया जा सकता है। हस्तरेखा में उँगलियों की लम्बाई के साथ यूनी बनावट और उँगलियों के बीच के गैप को देखकर भी इंसान के स्वभाव को जाना जा सकता है।

उँगलियों की बीच की दूरी से जान सकते हैं व्यक्ति के बारे में:

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दो उँगलियों के बीच की दूरी से किसी भी इंसान के जीवन के महत्वपूर्ण साल के बारे में भी जाना जा सकता है। हाथ की पहली ऊँगली यानी इंडेक्स फ़िंगर पर गुरु का प्रभाव होता है। दूसरी यानी मिडल फ़िंगर पर शनि का प्रभाव एवं रिंग फ़िंगर पर सूर्य और सबसे छोटी वाली ऊँगली पर बुध का प्रभाव होता है। हर इंसान के जीवन का अच्छा समय अलग-अलग होता है। आप किसी भी व्यक्ति की उँगलियों और उसके बीच के गैप को देखकर उसके बारे में और उसकी उम्र के महत्वपूर्ण समय के बारे में जान सकते हैं।

हाथ की उँगलियों से जानिए व्यक्ति के बारे में:

*- तर्जनी और मध्यमा:

 

इन दोनो अउँगलियों के बीच की दूरी जिन लोगों में हो, वो लोग विचारों से स्वतंत्र होते हैं और अपनी बात कहने में ज़रा भी संकोच नहीं करते हैं। जिन लोगों की इन दोनो उँगलियों के बीच ज़्यादा दूरी होती है, वो लोग स्वार्थी भी होते हैं। वहीं जिन लोगों की इन दो उँगलियों के बीच बहुत कम दूरी होती है वो इंसान अंतर्मुखी या अपनी इच्छाओं का दमन करने वाला होता है। ऐसे लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण घटना 27 साल की उम्र में होती है।

*- मध्यमा और अनामिका:

जिन लोगों की इन दोनो उँगलियों के बीच दूरी होती है, इसे अशुभ माना जाता है। इन दोनो उँगलियों के बीच अगर दूरी नहीं होती है तो यह शुभ होता है। जिन लोगों की इन दो उँगलियों के बीच ख़ाली दूरी होती है वह लापरवाह और असभ्य होता है। ऐसे लोग किसी दूसरे के बारे में नहीं सोचते हैं और कहीं भी बिना सोचे-समझे बोलकर लोगों की भावनाओं को आहत भी कर देते हैं।ऐसे लोग जीवन में बहुत अक्खड होते हैं और हर जगह ख़ुद की मनमानी ही करते हैं। इन लोगों को आसानी से समझा नहीं जा सकता है। इन लोगों के जीवन का 34वाँ साल बहुत ही खास होता है।

*- अनामिका और छोटी ऊँगली:

इन दोनो उँगिलयों के बीच की ख़ाली दूरी भी अशुभ मानी जाती है। जिन लोगों की इन दोनो उँगलियों के बीच ख़ाली दूरी होती है वो स्वभाव से झगड़ालू और क्रूर होते हैं। अपने हक़ के लिए ये लोग किसी भी स्तर तक जा सकते हैं। इनके स्वभाव में अपने आप क्रूरता आने लगती है। इन लोगों को दया और प्रेम का महत्व नहीं पता होता है। ये किसी की भावनाओं की क़द्र भी नहीं करते हैं। ऐसे लोग हर काम क्रूरता से करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button