दिलचस्प

जयमाला में दुल्हन ने कर दी ऐसी हरकत, भड़क गया दूल्हा, कर दी थप्पड़ों की बरसात, देखें फिर क्या हुआ

इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। सोशल मीडिया पर हर तरफ शादी से जुड़े फोटोज और वीडियोज देखने को मिल रहे हैं। इनमें कुछ वीडियोज ऐसे भी होते हैं जिन्हें देख हंसी रुकने का नाम नहीं लेती है। वहीं कुछ हमे रुला देते हैं। फिर कुछ शादियों में लड़ाई झगड़े भी हो जाते हैं। शादियों में बवाल होने आजकल बड़ी आम बात हो गई है। कभी दहेज के चक्कर में तो कभी लड़की की मर्जी के बिना जबरन शादी करने के चलते, शादियों में हंगामा होता है।

मिठाई रस्म में दूल्हे ने मारा दुल्हन को थप्पड़

शादी में हुए बवाल का ऐसा ही एक वीडियो आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं। इस वीडियो में हम देख सकते हैं कि कैसे एक छोटी सी बात पर दूल्हा स्टेज पर ही दुल्हन की पिटाई कर देता है। होता ये है कि लड़की के घरवाले उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन शादी करवाना चाहते हैं। वह किसी तरह लड़की को दुल्हन बना स्टेज तक ले भी आते हैं। लड़की रोते हुए दूल्हे का तिलक करती है। लेकिन मिठाई खिलाने की रस्म में कांड हो जाता है।

पहले दुल्हन अपने दूल्हे को रसगुल्ला खिलाती है। वह उसे बड़े शौक से खा लेता है। इसके बाद दूल्हा दुल्हन को प्यार से रसगुल्ला खिलाना चाहता है। वह कैमरामैन से कहता भी है कि दुल्हन को मिठाई खिलाते हुए मेरी अच्छे से फोटो लेना। लेकिन वह जैसे ही रसगुल्ला दुल्हन के मुंह के पास ले जाता है, वह उसे खाने से इनकार कर देती है। इस बात से दूल्हा नाराज हो जाता है। वह दुल्हन को वहीं दो चार थप्पड़ धर देता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा विडियो

इसके बाद लड़का और लड़की पक्ष के बीच में मामला गरमा जाता है। इस पूरी घटना का वीडियो यूट्यूब पर युवा कॉमेडी वर्ल्ड (Yuva comedy world) नाम के चैनल ने शेयर किया है। इसे अभी तक कई लोग देख चुके हैं। वीडियो को देख समझ आता है कि ये कोई असली शादी का सीन नहीं है। बल्कि इस वीडियो को मनोरंजन के लिए बनाया गया है।

यहां देखें दुल्हन को थप्पड़ मारता दूल्हा

रियल लाइफ में भी हो चुकी है ऐसी झड़प

यह वीडियो भले मनोरंजन के लिएबनाया गया हो, लेकिन आपको बता दें कि रियल लाइफ में असली शादी में भी ऐसे मामले होते रहते हैं। कई बार मिठाई रस्म के दौरान दूल्हा या दुल्हन के बीच लड़ाई झगड़ा हो जाता है। कभी ये उनके अकड़ू नेचर की वजह से होता है तो कभी उनकी मर्जी से शादी करने के कारण होता है। इसका एक वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button