बॉलीवुड

कृति सेनन को गोद में उठाते दिखें शादीशुदा वरुण धवन, यूजर्स बोले- घर जाओगे तो भाभी..

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भेड़िया’ को लेकर चर्चा में है। फिल्म में उनके साथ जानी-मानी एक्ट्रेस कृति सेनन मुख्य किरदार में नजर आएंगी। ऐसे में दोनों ही कलाकार अपनी फिल्मों के प्रमोशन में जोरों शोरों से लगे हुए हैं।

kriti

इसी बीच 28 अक्टूबर को फिल्म का गाना ‘ठुमकेश्वरी’ रिलीज हुआ। इस खास मौके पर वरुण और कृति मस्ती भरे अंदाज में नजर आए। ऐसे में डांस के दौरान वरुण धवन कृति को गोद में उठाते हुए नजर आए। इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है।

दरअसल, जैसे ही गाने की लॉन्चिंग हुई तो इस खास मौके पर वरुण धवन और कृति सेनन ने भी डांस किया। लॉन्चिंग के दौरान वरुण धवन काफी मस्ती भरे अंदाज में नजर आए तो वही कृति सेनन काफी खुश दिखाई दी। ऐसे में वरुण ने कृति को अपनी गोद में उठा लिया और अलग-अलग अंदाज में पोज दिए।

kriti

देखा जा सकता है कि इस दौरान वरुण धवन ने व्हाइट कुर्ते के साथ पेंट पहनी हुई थी जबकि कृति सेनन फिरोजी कलर की साड़ी पहने हुए बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने लुक को मैचिंग कलर के ईयररिंग्स से पूरा किया था। साथ ही स्काई ब्लू कलर की बिंदी में वह कहर ढा रही थीं।

बता दे फैंस को यह तस्वीरें काफी पसंद आई है और कमेंट कर इस जोड़ी पर प्यार लुटाया जा रहा है। बता दें जहां इस जोड़ी को पसंद किया गया तो कई लोगों ने वरुण के मजे भी लिए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘घर जाने के बाद भाभी आपको नहीं छोड़ेगी..’ इसके अलावा भी कई लोगों ने वरुण को कमेंट कर उनके मजे लिए। खैर वरुण और कृति को फैंस का भरपूर प्यार मिला।

kriti

बात की जाए फिल्म के बारे में तो यह फिल्म 25 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का डायरेक्टर अमर कौशिक ने किया है। बता दे कृति सेनन और वरुण की यह फिल्म हिंदी समेत तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी। ये एक कॉमेडी-हॉरर फिल्म है जिसमें वरुण भेड़िया के किरदार में नजर आएंगी। फैंस वरुण की इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित है।

kriti

वरुण धवन को आखिरी बार फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में देखा गया था जिसमें उनके साथ मशहूर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी मुख्य किरदार में थी। इसके अलावा जाने माने अभिनेता अनिल कपूर और नीतू कपूर भी अहम किरदार में दिखाई दी थी।

kriti

गौरतलब है कि वरुण धवन ने साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपने करियर की शुरुआत की और अब तक वह कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। इस फिल्म के माध्यम से उनके साथ एक्ट्रेस आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी कदम रखा था। यह तीनों ही सितारे फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम कमाने में कामयाब रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button