अध्यात्म

शादी के लिए हां बोलने से पहले लड़का-लड़की में चेक कर लें ये 5 चीजें, वरना जिंदगीभर रहोगे दुखी

शादी किसी की भी लाइफ का एक बड़ा फैसला होता है। इसके बाद पति और पत्नी को जीवनभर साथ रहना होता है। ऐसे में दोनों पार्टनर का एक दूसरे के लिए सही होना बेहद जरूरी है। ऐसे में आचार्य चाणक्य ने कुछ टिप्स दी है। उन्होंने बताया है कि लड़का और लड़की को एक दूसरे में किन किन गुणों को देखना चाहिए। आज हम इसी पर चर्चा करेंगे।

शादी के पहले लड़का-लड़की में देखें ये चीजें

1. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि शादी के पहले लड़का और लड़की को एक दूसरे के गुणों पर अधिक गौर करना चाहिए। अक्सर युवा लोग सुंदरता को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। लेकिन शादी के बाद खूबसूरती से ज्यादा गुण काम आते हैं। जो व्यक्ति गुणी होता है वह सबको साथ लेकर चलता है। समाज में भी उसे सम्मान मिलता है। वह अपनी शादीशुदा लाइफ को अच्छे से चलाता है। साथ ही लड़का और लड़की के गुण आपस में मैच भी होना जरूरी है। वरना दोनों का साथ रहना बड़ा मुश्किल हो जाता है।

2. क्रोध मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। इस बात में सत प्रतिशत सच्चाई है। गुस्से में इंसान के सोचने समझने की शक्ति चली जाती है। जो शख्स बार-बार क्रोध करता है उसकी शादीशुदा लाइफ हमेशा दुखी रहती है। इसलिए रिश्ता तय करने से पहले एक बार अच्छे से चेक कर लें कि सामने वाले का गुस्सा कितना खतरनाक है। उसकी कंट्रोल पॉवर कैसी है। गुस्से में वह कैसा व्यवहार करता है। अन्यथा आप मुसीबत में फंस सकते हैं।

3. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को धार्मिक होना चाहिए। धर्म में विश्वास करने से हम बुरे कामों से दूर रहते हैं। एक अच्छे इंसान बनते हैं। मन में दया का भाव आता है। दूसरों की मदद करते हैं। इसलिए एक सुखी शादीशुदा जीवन के लिए इंसान का धार्मिक होना भी जरूरी है। यदि कोई शख्स नास्तिक है तो उससे शादी करना सही फैसला नहीं है।

4. कहते हैं इज्जत देने से मिलती है। एक सुखी शादीशुदा जीवन के लिए यह बेहद जरूरी है कि आपका पार्टनर आपकी इज्जत करे। आपको वही मान सम्मान दे जिसकी वह आप से उम्मीद करता है। उसका बड़े बुजुर्गों का मान सम्मान करना भी जरूरी है। जो शख्स दूसरों की इज्जत नहीं करता है उसके शादी करने के बाद जिंदगी नरक से भी बदतर हो जाती है।

5. शादी उसी शख्स से करनी चाहिए जो आपके साथ जीवनभर ईमानदार और वफादार रहे। हर बात पर झूठ बोलने वाले या पराई स्त्री या मर्द को देखने वाले पार्टनर के साथ कोई सुखी नहीं रहता है। इसलिए शादी के पहले अपने होने वाले पार्टनर का बैकग्राउन्ड जरूर चेक कर लें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button