समाचार

PUBG: हत्यारे बेटे से मिले पिता, सॉरी बोलने की बजाय करने लगा मां की शिकायत,बोला- भूखा रखती थी..

PUBG गेम के चक्कर में लखनऊ के 16 साल के बेटे ने 4 जून को मां की गोली मारकर हत्या कर दी। मां उसे पबजी खेलने से रोकती थी, इसी बात से गुस्सा होकर उसने अपने सैन्य अफसर पिता की पिस्टल से मां का कत्ल कर दिया। दो दिन तक शव को घर में छिपाकर भी रखा। लेकिन जब दुर्गंध आने लगी तो पिता को फोन कर अजीब कहानिया सुनने लगा। जैसे बिजली मैकेनिक ने मां को मारा, उनका उनसे अफेयर था इत्यादि। हालांकि पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो नाबालिग ने जुर्म कबूल लिया।

नहीं दिखा मां की हत्या का पछतावा

आरोपी लड़के के पिता की ड्यूटी पश्चिम बंगाल में है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वे अपने लखनऊ स्थित घर आए। यहां बुधवार (8 जून) वे थाने में बंद अपने हत्यारे बेटे से मिलने गए। उन्हें लगा कि बेटे को मां का कत्ल करने का अफसोस होगा। लेकिन ऐसा बिल्कुल  नहीं था। बल्कि बेटा तो पिता को देखते ही माँ की शिकायत करने लगा। बोल मां मुझे भूखा रखती थी। पिटाई करती थी। आप भी ध्यान नहीं देते थे।

बेटे की बातों से साफ था कि उसे मां की हत्या का कोई पछतावा नहीं था। पिता बेटे के इस बर्ताव से काफी हैरान रह गए। पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी लड़का टीवी पर क्राइम पेट्रोल बहुत देखता था। इसी को देख उसने मां की हत्या की कई कहानियां रेडी की थी। जैसे बिजली मैकेनिक के मां को मारने वाली बात।

Youtube से सीखा पिस्टल चलाना

नाबालिग ने Youtube पर वीडियो देख पिस्टल चलाना सीखा था। उसके पिता जब भी घर आते थे तो अपनी पिस्टल साफ कर अलमारी में रखते थे। बेटा काफी दिनों से अलमारी की चाबी हथियाने की फिराक में था। उसने इसकी डुप्लिकेट चाबी भी बनवा रखी थी। मां के प्रति उसका गुस्सा तब और बढ़ गया जब एक बार पबजी की वजह से उन्होंने बेटे का मोबाइल छिन लिया। तब उसने नाना से शिकायत की थी। नाना के कहने पर मां ने बेटे को मोबाइल लौटा दिया था।

इसके बाद से ही बेटा मां की जान लेना चाहता था। 4 जून को उसने घर से दस हजार रुपए भी चुराए थे। इस बात को लेकर मां और उसमें बहुत बहस हुई थी। फिर रात को जब मां सो रही थी तो बेटे ने सीधा कंपट्टी पर पिस्टल रख चला दी। गोली आरपार निकल गई। आवाज सुन उसकी छोटी बहन भागकर कमरे में आई। आरोपी उसे गोद में उठा दूसरे कमरे में ले गया। पहले शांत किया और फिर धमकी दी मुंह खोला तो तुझे भी मार दूंगा।

वारदात के बाद कुत्ता भी है सदमे में

वारदात वाले दिन घर में एक कुत्ता भी था। वह भी इस घटना से सकते में है। आरोपी ने कुत्ते को तीन दिनों तक घर के बाहर बनधकर रखा। कुत्ता इतने दिनों भूखा प्यासा रहा। सामने खाना पड़ा था फिर भी नहीं खाया। जब आरोपी के पिता वापस आए तो उन्होंने कुत्ते को घर में जाने दिया। तब कुत्ता वारदात वाले कमरे में मंडराता रहा।

आरोपी के नाना ने बताया कि उनका नातिन कभी किसी से सीधे मुंह बात नहीं करता था। उसका व्यवहार काफी खराब था। उसे स्कूल से भी निकाल जा चुका था। वह एक बार घर छोड़कर चला भी गया था। उसकी हरकतों से हर कोई परेशान था। इस घटना के बाद आरोपी की दादी ने पुलिस में तहरीर दी थी जिसके बाद नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button