अध्यात्म

शनिवार के दिन बरतें कुछ सावधानियां, शनिदेव की बनी रहेगी कृपा, धन की परेशानी हो जाएगी दूर

शनिवार का दिन न्याय के देवता माने जाने वाले शनि देव को समर्पित है, इस दिन शनि देव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है, लोग शनिवार के दिन शनि देव की पूजा अर्चना करके इनकी कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, बहुत से लोग ऐसे हैं जो शनिवार के दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय भी अपनाते हैं, शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है, जैसे व्यक्ति के कर्म होते हैं उसी के अनुसार यह उनको फल प्रदान करते हैं, जो लोग अपने जीवन में अच्छे कार्य करते हैं उनको शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है और शनि देव इनके जीवन के सभी दुख परेशानियां दूर करते हैं परंतु जो लोग गलत मार्ग पर चलते हैं उनको शनिदेव दंड देते हैं।

अगर आप चाहते हैं कि शनिदेव आप से नाराज ना हो तो ऐसे कुछ कार्य होते हैं जिनको शनिवार के दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए, आज हम आपको कुछ ऐसी महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिनको अगर आप शनिवार के दिन सावधानी बरतते हैं तो इससे शनिदेव की कृपा दृष्टि आप के ऊपर बनी रहेगी और आपके जीवन से धन का अभाव दूर होगा।

आइए जानते हैं शनिवार के दिन कौन सी सावधानियां बरतें

  • अगर आप शनिवार के दिन चांदी के आभूषण खरीद कर किसी को उपहार के रूप में देते हैं तो इससे आपके ऊपर कर्जा बढ़ता है, इसलिए आप इस दिन यह काम बिल्कुल भी ना करें।
  • आप शनिवार के दिन तांबे के बर्तनों का दान मत कीजिए अन्यथा इसकी वजह से आपको अपने कामकाज या व्यापार में घाटे का सामना करना पड़ेगा।
  • अगर आप शनिवार के दिन चांदी, लोहे या फिर स्टील से बनी हुई चीजों की खरीदारी करके किसी को उपहार में देते हैं तो इसकी वजह से रिश्तो में तनाव उत्पन्न होता है।

  • आप शनिवार के दिन लाल कपड़ा खरीद कर किसी को भी उपहार ना दें अन्यथा इसके कारण आपको समाज में अपमानित होना पड़ सकता है।
  • आप शनिवार के दिन चमेली का इत्र खरीद कर किसी को भी ना दें अन्यथा इसकी वजह से आप शारीरिक बीमारियों के शिकंजे में आने लगते हैं।

  • अगर आप शनिवार के दिन जलेबी या फिर इमरती जैसी नारंगी रंग की मिठाइयों को किसी भी व्यक्ति को देते हैं तो इसकी वजह से आपके जीवन में दुर्घटना होने की संभावना बढ़ती है।
  • आप शनिवार के दिन सफेद रंग के कपड़े खरीद कर किसी को भी मत दीजिए अन्यथा इसकी वजह से घर परिवार में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न होने लगती है।

जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं शनिदेव स्वभाव से गुस्सैल माने जाते हैं अगर आपके द्वारा एक छोटी सी भी गलती हो जाए तो इसकी वजह से आपको शनिदेव के प्रकोप का सामना करना पड़ेगा, उपरोक्त कुछ विशेष सावधानियां बरतने की जानकारी दी गई है जिनको आप शनिवार के दिन अपने ध्यान में अवश्य रखें, अगर आप चाहते हैं कि आपके ऊपर शनि का किसी भी प्रकार का बुरा प्रभाव ना पड़े और आप अपना जीवन खुशहाली पूर्वक व्यतीत करें तो आप उपरोक्त बताई गई चीजों को शनिवार के दिन किसी को भी मत दीजिए अन्यथा इससे शनिदेव नाराज होते हैं, जिससे आपके जीवन में कई प्रकार की परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button