बॉलीवुड

ये हैं बॉलीवुड की 10 सबसे लंबी अभिनेत्र‍ियां,इनके लिये तो हीरो को करना पड़ा था स्टूल का इस्तेमाल

वे दिन गए जब बॉलीवुड फिल्मों के लिए छोटी हाइट की एक्ट्रेस को भाग्यशाली माना जाता था। अब, बॉलीवुड पर सोनम कपूर, कैटरीना कैफ, डायना पेंटी और कई अन्य जैसी ऊंची कद वाली अभिनेत्रियों का बोलबाला है। हम सभी जानते हैं कि हिंदी फिल्म उद्योग में कद मायने नहीं रखता और केवल एक ही चीज है जो मायने रखती है वो है प्रतिभा। लेकिन, पिछले कुछ समय से ऐसा नहीं है। अब बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां है जिनका कद एक्टर से भी बड़ा है। कई बार तो हीरो उनके साथ कोई सीन करने में काफी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है। आज हम आपको कुछ ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका कदम चर्चा में रहा हैं। हालांकि, इसके कई कारण भी रहे हैं।

सोनम कपूर

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी, सोनम कपूर ने पिछले साल एक व्यवसायी आनंद आहूजा के साथ शादी कर ली। सोनम ने 2007 में संजय लीला भंसाली की रोमांटिक फिल्म सांवरिया के साथ अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की। अब वो फिल्मफेयर और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सहित कई पुरस्कार जीत चुकी हैं। वो बॉलीवुड की सबसे लंबी अभिनेत्रियों की सूची में नंबर एक पर आती हैं। सोनम कपूर की हाइट 1.79 मीटर या 5.87 फीट है।

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ ब्रिटिश अभिनेत्री हैं, जिन्होंने 2003 में ‘बूम’ के साथ अपने फिल्मी करियर में अभिनय की शुरुआत की। वो 15 साल से अधिक समय से इंडस्ट्री में हैं। समय के साथ कैटरीना ने खुद को सबसे आकर्षक महिला अभिनेत्रियों के रूप में स्थापित किया है। कैटरीना कैफ की ऊंचाई 1.74 मीटर या 5.8 1/2 फीट है।

डायना पेंटी

कॉकटेल से फेमस हुई डायना पेंटी अपने कद और सुंदरता के लिए जानी जाती हैं। डेब्यू फिल्म में उनके अभिनय की सभी ने प्रशंसा की और उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। डायना पेंटी की हाइट 1.78 मीटर या 5.70 फीट है।

लिसा हेडन

लिसा हेडन एक ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री हैं, जो कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने रोमांटिक कॉमेडी आयशा के साथ अपना करियर शुरु किया। इस फिल्म के  लिए फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का नामांकित किया गया। लिसा हेडन की हाइट 1.78 मीटर या 5.70 फीट है।

अनुष्का शर्मा

2017 में भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली अनुष्का शर्मा बी-टाउन की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वो आखिरी बार आनंद एल राय की ’जीरो’ में दिखाई दी थीं जिसमें कैटरीना कैफ और शाहरुख खान भी थे। उन्होंने शाहरुख के साथ सफल रोमांटिक फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से अपना करियर शुरु किया था। अनुष्का शर्मा का कद 1.75 मीटर या फीट 5.74 फीट है।

कृति सनोन

कृति सनोन ने 2014 में तेलुगु ब्लॉकबस्टर थ्रिलर 1: नेनोक्कडाइन के साथ अभिनय की शुरुआत की। बॉलीवुड की शुरुआत की बात करें, तो उन्होंने 2014 में टाइगर श्रॉफ के साथ सब्बीर खान की ‘हीरोपंती’ में काम किया। कृति सनोन का कद 1.76 मीटर या 5. 77 फीट है।

नरगिस फाखरी

नरगिस फाखरी, जिन्हें आखिरी बार अमावस में देखा गया था, एक अमेरिकी अभिनेत्री हैं। फाखरी ने अपने अभिनय की शुरुआत वर्ष 2011 में इम्तियाज अली की रोमांटिक ड्रामा रॉकस्टार के साथ की थी। नरगिस फाखरी की हाइट 1.75 मीटर या 5.74 फीट है।

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन, जो काफी समय से हिंदी फिल्मों में नहीं दिखाई दी हैं, उन्हें 18 साल की उम्र में 1994 में फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज पहनाया गया था। सुष्मिता सेन यह सौंदर्य प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय महिला थीं। सुष्मिता सेन की हाइट 1.75 मीटर या 5.74 फीट है।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की मस्तानी यानि दीपिका पादुकोण भारत की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक है। बॉलीवुड में सबसे लंबी अभिनेत्री के अलावा, वह सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों की सूची में आती हैं। दीपिका पादुकोण के साथ सीन करने के लिए शाहिद कपूर को स्टूल का सहारा लेना पड़ा था। उनका कद 1.74 मीटर या फीट में 5.70 है।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी, जिन्होंने बॉलीवुड की दर्जनों फिल्मों में काम किया है। हिंदी फिल्मों के अलावा, उन्होंने कन्नड़, तेलुगु और तमिल भाषा की फिल्मों में काम किया है। शिल्पा शेट्टी की हाइट 1.74 मीटर या फीट में 5.70 फीट है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button