अध्यात्म

शिवपुराण के अनुसार जानिए किस प्रकार भोलेनाथ को प्रसन्न करके अपनी इच्छाएं कर सकते हैं पूरी

भगवान शिव जी स्वभाव से बहुत ही भोले हैं इसलिए इनको भोले भंडारी भी कहा जाता है अगर कोई भक्त अपने सच्चे मन से इनको याद करके इनको मात्र एक लोटा पानी भी अर्पित कर देता है तो यह उसी में प्रसन्न हो जाते हैं ऐसा कहा जाता है कि जिस व्यक्ति के ऊपर भोलेनाथ प्रसन्न रहते हैं उस व्यक्ति के जीवन में कभी भी कोई समस्या उत्पन्न नहीं होती है बुरे समय में भी भोलेनाथ व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करते हैं और व्यक्ति अपनी परेशानियों से जल्द से जल्द बाहर निकल जाता है आज हम आपको इस लेख के माध्यम से भोलेनाथ को प्रसन्न करने के कुछ छोटे और अचूक उपाय के बारे में जानकारी देने वाले हैं यह सब उपाय शिव पुराण में उल्लेखनीय है आप इन उपायों को अपनाकर भोलेनाथ को आसानी से प्रसन्न कर सकते हैं और आपकी समस्याओं का समाधान जरूर होगा शिव पुराण में यह उपाय अलग अलग बताए गए हैं जिसके बारे में आज हम आपको जानकारी देने वाले हैं।

आइए जानते हैं भोलेनाथ को प्रसन्न करने के उपाय

शिव पुराण के अनुसार इस उपाय से करें भोलेनाथ को प्रसन्न

  • अगर आप धन लाभ की प्राप्ति करना चाहते हैं तो इसके लिए भगवान शिव जी को चावल अर्पित कीजिए।
  • अगर आप शिवलिंग पर तेल अर्पित करते हैं तो इससे आपके पापों का नाश होता है।
  • अगर आप जौ अर्पित करते हैं तो इससे आपके घर परिवार में सुख शांति में बढ़ोतरी होती है।
  • अगर आप गेहूं अर्पित करते हैं तो इससे संतान वृद्धि होती है।

उपरोक्त सभी अन्न भगवान को अर्पित करने के पश्चात आप जरूरतमंदों को इसका दान दे दीजिए।

शिवपुराण के अनुसार कौन सा द्रव चढ़ाने से क्या फल मिलता है

  • अगर किसी व्यक्ति का बुखार नहीं जा रहा है तो इस स्थिति में भगवान शिवजी को जल अर्पित कीजिए इससे आपको शीघ्र लाभ प्राप्त होगा इसके अलावा सुख और संतान की वृद्धि के लिए जल द्वारा भगवान शिवजी की पूजा उत्तम मानी गई है।
  • अगर आप अपने जीवन में खुशहाली चाहते हैं तो इसके लिए शिवलिंग पर गन्ने का रस अर्पित कीजिए।
  • अगर आप मोक्ष की प्राप्ति चाहते हैं तो इसके लिए शिव जी को गंगाजल अर्पित करें।
  • अगर आप शहद से भगवान शिव जी का अभिषेक करते हैं तो इससे टीबी से पीड़ित व्यक्तियों को आराम प्राप्त होता है।
  • अगर आप शारीरिक रूप से कमजोर है और अच्छे स्वास्थ्य को प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आप शिवलिंग का अभिषेक गाय माता के शुद्ध देसी घी से कीजिए।

शिव पुराण के अनुसार भगवान शिव जी को कौन सा फूल अर्पित करने से क्या फल मिलता है

  • अगर आप भगवान शिव जी को चमेली का फूल अर्पित करते हैं तो इससे वाहन सुख की प्राप्ति होती है।
  • अगर आप भगवान शिवजी की पूजा अलसी के फूलों से करते हैं तो इससे आप भगवान विष्णु जी के प्रिय होते हैं।
  • अगर आप शमी या लाल और सफेद आंकड़े के फूल से भगवान शिव जी की पूजा करते हैं तो इससे मोक्ष की प्राप्ति होती है।
  • हरसिंगार के फूल से शिवजी की पूजा करने से सुख संपत्ति में बढ़ोतरी होती है।
  • अगर आप धतूरे के फूल से भगवान शिव जी की पूजा करते हैं तो इससे आपको भगवान शंकर सुयोग्य पुत्र प्रदान करते हैं जो आपके कुल का नाम रोशन करेगा।
  • अगर आप दूर्वा से भगवान शिव जी की पूजा करते हैं तो इससे आपकी आयु लंबी होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button