अध्यात्म

लाल किताब के इन उपायों से आपके धन में होगी वृद्धि, मां लक्ष्मी की कृपा से हो जाएंगे मालामाल

धन एक ऐसी चीज़ है, जिसकी प्राप्ति की लालसा हर किसी मनुष्य को रहती है। आजकल के दौर में हर कोई व्यक्ति पैसा कमाने के लिए कठिन मेहनत करता है। वर्तमान समय में पैसा लोगों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। पैसे के बिना जीवन व्यतीत करना काफी मुश्किल है। हर चीज में पैसे की आवश्यकता पड़ती है। जिसके चलते मनुष्य जल्द से जल्द पैसा कमाने की कोशिश करता है। कई बार देखा गया है कि लाख कोशिशों के बावजूद भी व्यक्ति को अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाती है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति हताश होकर अपनी किस्मत को दोष देने लगता है। इसके अलावा कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति अपनी मेहनत से पैसा तो कमा लेता है, परंतु उसके पास पैसा टिक नहीं पाता है।

अगर आपको अपनी मेहनत का उचित फल नहीं मिल पा रहा है? पैसों की कमी की वजह से आप अपने परिवार का भरण पोषण ठीक प्रकार से नहीं कर पा रहे हैं, तो आज हम आपको लाल किताब के कुछ अचूक उपाय बताने वाले हैं। अगर आप इन उपायों को करते हैं तो इससे आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा और मां लक्ष्मी जी की कृपा से आपके धन में वृद्धि होगी।

लाल किताब के अनुसार धन वृद्धि के अचूक उपाय

1. अगर आप माता लक्ष्मी जी को प्रसन्न करके धन लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आप किसी भी लक्ष्मी मंदिर में जाकर देवी लक्ष्मी जी के समक्ष 9 बत्तियों का घी का दीपक जला दीजिए। लाल किताब के अनुसार यह बहुत ही चमत्कारी उपाय माना जाता है। जिस दिन आप इस उपाय को करते हैं, उसी दिन से आपको धन लाभ मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

2. अगर आप अपने घर में धन संबंधित परेशानियों से बचना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक सुंदर सा मिट्टी का बर्तन लाना होगा। अब आप सोने और चांदी के जेवरात लेकर लाल कपड़े में बांध दीजिए और इसको मिट्टी के बर्तन में रख दें। इतना करने के बाद आपको मिट्टी के उस बर्तन को गेहूं या चावल से भर दीजिए और इसको आप घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में रखें। अगर आप यह उपाय करते हैं तो इससे आपके घर-परिवार में धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होंगी।

3. अगर आप अपने घर में धन का आगमन बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए आप गोपीचंद की 9 डालियाँ लेकर केले के पेड़ पर टांग दीजिए। परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप डालियो को पीले रंग के धागे से ही बांधें। इस उपाय को करने से आपके सामने धन लाभ के अवसर आने लगेंगे।

4. आकस्मिक धन प्राप्ति के लिए आप शुक्ल पक्ष के पहले बुधवार के दिन एक सफेद कपड़े का झंडा लीजिए और इस झंडे को आप पीपल के पेड़ पर लगा दीजिए। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से धन हानि का खतरा खत्म हो जाता है। इसके साथ ही आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति होती है।

ध्यान देने योग्य बातें

  • उपरोक्त जो उपाय बताए गए हैं, उनमें से आप कोई भी दो पाए ना करें, क्योंकि एक साथ दो उपाय करने से उचित फल की प्राप्ति नहीं होती है।
  • उपरोक्त बताए गए उपायों को आप सूर्योदय के पश्चात या फिर सूर्यास्त से पहले कीजिए। अगर व्यक्ति इन उपायों को शुक्ल पक्ष में करता है तो इससे अत्यंत शुभ फल की प्राप्ति होती है। इन उपायों को करने से पहले आपके मन में पूर्ण विश्वास होना जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button