राशिफल

30 साल बाद हो रहा बुध-शनि का महासंगम, इन राशियों को मिलेगा महालाभ, आएगी बेशुमार दौलत

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की बदलती चाल और इनकी युति हमारे ऊपर पॉजिटिव या नेगेटिव असर डालती है। 27 फरवरी को बुध ग्रह कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। यहां शनिदेव पहले से मौजूद हैं। वह पूरे 30 साल बाद कुंभ राशि में आए हैं। ऐसे में बुध और शनि का मिलन भी पूरे 30 साल बाद हो रहा है। बुध-शनि के इस महासंगम का चार राशियों पर बेहद शुभ असर देखने को मिलेगा। इनकी झोली खुशी और पैसों से भर जाएगी। तो चलिए देखते हैं ये लकी राशियां कौन सी है।

मेष राशि

बुध-शनि की युति मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। इनेक पास पैसों की कोई कमी नहीं होगी। इन्हें पैसा कमाने के नए रास्ते मिलेंगे। जैसे इन्हें जॉब का कोई नया ऑफर मिल सकता है। बीजनेस का कोई अच्छा आइडिया आ सकता है। वहीं व्यापारियों की कोई बड़ी बीजनेस डील फाइनल हो सकती है। इसके अलावा दोस्त या रिश्तेदारों से भी धन की प्राप्ति हो सकती है। इतना ही नहीं आप नए वाहन या मकान का सुख भी ले सकते हैं।

वृष राशि

शनि और बुध की युति के चलते वृष राशि के जातकों की खुशियां डबल हो जाएगी।आपके सभी सपने पूरे होंगे। खासकर करियर और व्यापार में बड़ा लाभ होगा। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। बॉस आपके काम से खुश रहेगा। आपकी सैलरी बढ़ सकती है। व्यापार का विस्तार होगा। घर में खुशियां दस्तक देगी। संतान की ओर से धन लाभ होगा। पुराने दोस्त से मुलाकात लाभकारी रहेगी। आप अपने लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि

बुध और शनि की युति का सबसे अधिक लाभ मिथुन राशि वालों को मिलेगा। भाग्य इनका हर मौड़ पर साथ देगा। यह जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह सफल होगा। उधार का पैसा मिल जाएगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। शत्रु आपके सामने घुटने टेकने को मजबूर हो जाएंगे। भगवान में आस्था बढ़ेगी। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपके पक्ष में आएंगे।

कर्क राशि

बुध-शनि की युति का पॉजिटिव असर कर्क राशि पर भी देखने को मिलेगा। आपकी लाइफ के पैसों से जुड़े सभी दुख भी समाप्त हो जाएंगे। किस्मत आपका भरपूर साथ देगी। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। सेहत में सुधार दिखेगा। छात्रों को अपनी मेहनत का फल मिलेगा। कहीं दूर घूमें फिरने का प्लान बन सकता है। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। कोर्ट कचहरी के मामले निपट जाएंगे। मकान खरीदी या बिक्री का योग बनेगा। घर में ढेर सारा पैसा आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button