अध्यात्म

स्त्रियों की हथेली पर यह निशान अच्छी किस्मत के है संकेत, इनको बनाते हैं धनवान और भाग्यशाली

जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं ज्योतिष शास्त्र की सहायता से व्यक्ति अपनी राशि देखकर अपने आने वाले कल की परिस्थितियों के बारे में जानकारी हासिल कर सकता है परंतु इसके अलावा भी ज्योतिष शास्त्र में हस्तरेखा ज्ञान का बड़ा महत्व माना गया है, हस्तरेखा ज्ञान एक ऐसी विद्या है जिसकी सहायता से व्यक्ति अपने भाग्य का अनुमान लगा सकता है जी हां, आप लोग बिल्कुल सही सुन रहे हैं दरअसल, हर व्यक्ति की हथेली पर निशान मौजूद होते हैं और यह निशान आपके भाग्य की तरफ इशारा करते हैं, व्यक्ति के हाथों पर जो निशान उपस्थित होते हैं यह आपकी किस्मत की तरफ इशारा करते हैं।

समुद्र शास्त्र में ऐसे बहुत से निशानों के बारे में जानकारी बताई गई है जो व्यक्ति को भाग्यशाली बनाती है, आज हम आपको इस लेख के माध्यम से महिलाओं की हथेली पर बने कुछ निशानों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, अगर यह निशान किसी महिला की हथेली पर मौजूद है तो इसका अर्थ होता है कि वह महिला बहुत ही भाग्यशाली होगी, यह निशान महिला के धनवान और भाग्यशाली होने की तरफ इशारा करते हैं।

स्त्रियों की हथेली पर यह निशान अच्छी किस्मत के है संकेत

रथ का निशान

अगर किसी महिला की हथेली पर रथ का निशान बन रहा है तो इसका अर्थ होता है कि वह अपने जीवन में महारानी की तरह रहेगी यानी वह सभी सुख सुविधाओं में अपना जीवन व्यतीत करेगी, उसको अपने जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होगी, अगर इस तरह की महिला किसी पुरुष से विवाह करती है तो उस पुरुष का भी भाग्य खुल जाता है, इस तरह की महिलाएं अपने पति के लिए भी भाग्यशाली साबित होती है।

चक्र का निशान

अगर किसी स्त्री की बाएं हथेली पर चक्र का निशान बन रहा है तो इस तरह की महिलाओं में नेतृत्व करने की क्षमता पाई जाती है, इस तरह की महिलाएं अपने परिवार की मुखिया साबित होती है, यह महिलाएं अपने घर परिवार के सभी सदस्यों को एक साथ लेकर अच्छी तरह चलती है, चाहे घर परिवार पर कितनी भी परेशानी क्यों ना आ जाए परंतु यह महिलाएं उसका समाधान आसानी से निकाल सकती हैं।

कमल का निशान

अगर किसी स्त्री की बाएं हथेली पर कमल का निशान बनता है तो इसका मतलब होता है कि वह स्त्री अपने जीवन में खूब सफलता हासिल करेगी, इस तरह की महिलाएं अपने जीवन में हमेशा सुख भोगती है।

मछली का निशान

अगर किसी महिला की हथेली पर मछली का निशान बन रहा है तो इसका अर्थ होता है कि उस महिला की शादीशुदा जिंदगी बहुत ही खुशहाल व्यतीत होने वाली है और उस महिला का पति और ससुराल के लोग भी बहुत प्यार करेंगे, इस तरह की महिलाएं अपने परिवार में सबसे लाडली बनकर रहते हैं।

ध्वज का निशाना

अगर किसी स्त्री की हथेली पर ध्वज का निशान बन रहा है तो इस तरह की महिलाओं को अपने जीवन में उच्च पद की प्राप्ति होती है और उनको मान-सम्मान भी मिलता है, इसके अलावा अगर यह निशान भाग्य रेखा के पास बनी हुई है तो इसका अर्थ होता है कि उस स्त्री का प्रभाव हमेशा बढ़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button