समाचार

अजब गजब: ऑपरेशन से 2 लड़के बने लड़की, 1 लड़की बनी लड़का, परिवार ने भी दी सहमति, दिलचस्प है वजह

जब हमारा जन्म होता है तो भगवान पहले से हमारा जेंडर भी तय कर देता है। फिर हम उसकी मर्जी से लड़का या लड़की बनकर पैदा होते हैं। लेकिन कई बार कुछ लोग अपने जेंडर से संतुष्ट नहीं होते हैं। उन्हें लगता है वे गलत जेंडर की बॉडी में कैद हैं। ऐसे में वे मेडिकल साइंस की हेल्प लेते हैं और अपना जेंडर चेंज करवा लेते हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

3 लोगों ने करवाया अपना जेंडर चेंज

दरअसल मेरठ के एक मेडिकल कॉलेज में तीन लोगों ने अपना सेक्स चेंज करवा लिया। इसमें एक लड़की सर्जरी करवा लड़का बन गई। वहीं दो लड़के भी ऑपरेशन से लड़की बन गए। फिलहाल तीनों की हालत स्थिर है और वह धीरे-धीरे रिकवरी कर रहे हैं।

इनका ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि ये सर्जरी तीनों के परिवार से सहमती लेकर की गई है। लेकिन अब सवाल ये उठता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो इन्हें अपना जेंडर चेंज करना पड़ा? चलिए जानते हैं।

इस कारण करना पड़ा ऑपरेशन

मेरठ के मेडिकल कॉलेज में जिन दो लड़कों का जेंडर बदलकर उन्हें लड़की बनाया गया, उनके अंदर पुरुषों वाले एक्स-वाई क्रोमोसोम उपस्थित थे। लेकिन यह दोनों ही जब बड़े होने लगे तो इनमें लड़कियों वाले लक्षण दिखाई दिए। यहां तक कि इनके गर्भाशय और अंडाशय भी आपस में जुड़े थे।

इन दोनों के अंदर टेस्टेस्टेरोन (पुरुषों वाले हार्मोन्स) और एस्ट्रोजन (लड़कियों वाले हार्मोन्स) बराबर मात्रा में उत्सर्जित होते थे। बस यही वजह थी कि इनका सेक्स चेंज किया गया। यह पूरी जानकारी मेरठ के मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशिलिटी डिपार्टमेंट में सर्जरी डिपार्टमेंट के डीन डॉक्टर सुधीर राठी ने दी।

सर्जरी के पहले ली थी परिवार की इजाजत

दिलचस्प बात ये रही कि इनकी सर्जरी करने के पहले इनके परिवार से भी बातचीत हुई। जब उन्होंने हामी भरी इसके बाद ही इनका जेंडर बदला गया। इन दोनों लड़कों के लड़की बनने से पहले एक लड़की को भी पुरुष बनाया गया था। उस लड़की में भी पुरुषों वाले क्रोमोसोम पाए गए थे। ऐसे में उसका भी जेंडर चेंज हुआ।

डॉक्टर राठी बताते हैं कि जो लड़के ऑपरेशन से लड़की बने हैं वे भविष्य में कभी माँ बनी बन पाएंगे। उनके शरीर में बच्चा पैदा करने की क्षमता नहीं होगी। फिलहाल ये पूरे मामला मेरठ जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

वैसे आपको क्या लगता है इस तरह अपने शरीर के साथ छेड़छाड़ करना सही है?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button