दिलचस्प

दहेज नहीं ला पाया दूल्हा तो ठनका दुल्हन का दिमाग, स्टेज पर दी शादी तोड़ने की धमकी, देखें Video

दहेज लेना और देना दोनों गैरकानूनी है। लेकिन इसके बावजूद ये खुलेआम लिया और दिया जाता है। आपने भी दहेज की वजह से कई शादियों को टूटते देखा होगा। अक्सर यही देखा जाता है कि दूल्हा पक्ष शादी में दुल्हन पक्ष से पर्याप्त दहेज नहीं मिलने को लेकर नाराज हो जाता है। कई लड़केवाले तो मन मुताबिक दहेज नहीं मिलने पर शादी तक तोड़ देते हैं। दुल्हन पक्ष को बारात वापस ले जाने की धमकी देते हैं।

दहेज न मिलने पर भड़की दुल्हन

लेकिन आज हम आपको इसका बिल्कुल उलट मामला दिखाने जा रहे हैं। यहां लड़का नहीं बल्कि लड़की वर पक्ष से दहेज ले रही है। इतना ही नहीं जब दूल्हा पर्याप्त दहेज नहीं ला पाता है तो दुल्हन भड़क जाती है। स्टेज पर ही दूल्हे को लताड़ देती है। यहां तक कि ये धमकी भी देती है कि दहेज नहीं दे सकते तो बारात वापस ले जाओ।

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों दुल्हन और दूल्हे का एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है शादी की रस्म के पहले दुल्हन भड़क जाती है। वह दूल्हे से पर्याप्त दहेज न मिलने की वजह से गुस्से में होती है। सबके सामने ही दूल्हे को डांट लगाती है। जब दुल्हन से शादी कैंसल करने की वजह पूछी जाती है तो वह बड़ा ही मजेदार जवाब देती है।

दूल्हे से बोली– पैसा नहीं से सकते तो बारात वापस ले जाओ

दुल्हन कहती है कि वह सरकारी स्कूल में टीचर है। जबकि दूल्हा एक प्राइवेट कंपनी में छोटी सी नौकरी करता है। इसलिए वह दूल्हा पक्ष से दहेज ले रही है। दूल्हे ने दहेज के पूरे पैसे अभी तक नही दिए हैं। जब तक उसे पूरे पैसे नही मिल जाते वह शादी नही करेगी। यदि दूल्हा पैसों का इंतजाम नहीं कर सकता तो वह बारात लेकर जा सकता है।

दुल्हन की ये बातें सुन दूल्हा बेचारा चुपचाप कुर्सी पर बैठा रहता है। उसका रिएक्शन देख हंसी आती है। यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। लोग भी इस वीडियो को देख चटखारे ले रहे हैं।

लोगों ने लिए मजे

एक यूजर कहता है “इसे कहते हैं अब आया उंट पहाड़ के नीचे”। फिर एक दूसरा यूजर लिखता है “अब लड़कों को पता चलेगा दहेज लेने और देने में क्या फर्क होता है। अब तो सुधर जाओ।” एक और शख्स लिखता है “दुल्हन को मेरी तरफ से 21 तोपों की सलामी। ”

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhutni_ke (@bhutni_ke_memes)

वैसे अभी ये क्लियर नही है कि ये वीडियो असली शादी का है या इसे मनोरंजन के लिए बनाया गया है। वैसे यदि कोई दुल्हन आप से दहेज मांगे तो आपका क्या रिएक्शन होगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं l

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button