राशिफल

इन 6 राशियों पर शिव-गणेश की बरसी कृपा, आएंगे अच्छे दिन, भाग्य के बलबूते हर तरफ से मिलेगा लाभ

ज्योतिष के जानकारों का ऐसा बताना है कि ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती स्थिति मनुष्य के जीवन पर तरह-तरह के प्रभाव डालती है। कभी व्यक्ति का जीवन सुख सुविधाओं से परिपूर्ण रहता है तो कभी जीवन में कठिनाइयां आने लगती हैं। दरअसल, जैसी ग्रहों की स्थिति व्यक्ति की राशि में होती है उसी के अनुसार व्यक्ति को शुभ-अशुभ फल की प्राप्ति होती है। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। सभी लोगों को समय के साथ-साथ बहुत सी अच्छी और बुरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों के शुभ प्रभाव से कुछ राशियों के बुरे दिन दूर होने जा रहे हैं। इन राशियों के लोगों के ऊपर शिव-गणेश जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और भाग्य के बलबूते हर तरफ से फायदा मिलने की संभावना है।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगी शिव-गणेश जी की कृपा

मेष राशि वाले लोगों का समय बेहद शानदार होने जा रहा है। आपके मन में चल रही सभी चिंताएं दूर होंगी। मन में सुख-शांति बनी रहेगी। आप कोई नया वाहन, मकान खरीदने की योजना बना सकते हैं। काम के सिलसिले में आपका समय प्रबल रहेगा। आपको अपने हर कार्य में अपार सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत ही बेहतर रहेगा। पति-पत्नी के बीच संबंधों में मजबूती आएगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपना समय खुलकर व्यतीत करेंगे। आप अपने प्रिय के साथ मीठी-मीठी बातें कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को धन लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि वाले लोगों के ऊपर भगवान शिव-गणेश की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आपका समय मजबूत रहेगा। आपका मन आनंदित रहेगा। आप अपने कामकाज में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाली पूर्वक व्यतीत होने वाला है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। आपके द्वारा की गई कोशिश का उचित परिणाम हासिल होगा। काम के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। कारोबार में लाभदायक समझौते मिलने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि वाले लोगों के अच्छे दिनों की शुरुआत होने की संभावना है। भगवान शिव-गणेश जी की कृपा से आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। खर्चों में कमी आएगी। शादीशुदा जिंदगी में प्यार और रोमांस बना रहेगा। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार के लोगों के साथ आप आनंददायक समय व्यतीत करेंगे। आपको करियर में आगे बढ़ने के कई मौके हाथ लग सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कामकाज से काफी खुश रहेंगे। आपको उच्च पद की प्राप्ति होने के प्रबल योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। भगवान शिव-गणेश जी की कृपा से आपको आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहने वाली है। आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए किसी यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप किसी महिला की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आप अपने करियर में लगातार आगे बढ़ेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि वाले लोगो को कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता मिलने की संभावना है। कोई पुराना रुका काम पूर्ण होगा, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आपको अपनी योजनाओं का अच्छा फायदा मिलने वाला है। भगवान शिव-गणेश की कृपा से पारिवारिक जीवन सुख-शांति पूर्वक रहेगा। आप अपनी योग्यता और काबिलियत के बलबूते हर तरफ से लाभ प्राप्त करेंगे। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

मीन राशि वाले लोगों का समय बेहतर रहेगा। आप अपने लव पार्टनर के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। आप दोनों के रिश्तो में रोमांस और प्यार बढ़ेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। आप अपने सभी कार्य सही समय पर पूरा कर सकते हैं। गवर्नमेंट से कोई बढ़िया लाभ मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। आप अपने कामकाज की कार्यप्रणाली में और बेहतर सुधार करने की कोशिश करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

वृषभ राशि वाले लोगों का समय मध्यम रूप से व्यतीत होने वाला है। जमीन-जायदाद से जुड़े हुए मामलों में आपको थोड़ी समझदारी दिखानी होगी। किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसको ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए अन्यथा आगे चलकर परेशानी हो सकती है। मौसम परिवर्तन होने के कारण आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आप अपने खान-पान की आदतों पर थोड़ा सुधार कर सकते हैं। प्रेम के रिश्ते अच्छे रहेंगे। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझें।

मिथुन राशि वाले लोगों को काम के सिलसिले में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आप अपनी जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करें। आपके लिए समय उतार-चढ़ाव भरे रहने वाले हैं। परिस्थितियों के अनुसार आपको संयम रखना होगा और अपनी बुद्धिमानी का प्रयोग करना होगा। अविवाहित लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। परिवार के सभी लोगों में आप अच्छा तालमेल बनाकर चलें। किसी करीबी रिश्तेदार से कहासुनी हो सकती है।

सिंह राशि वाले लोगों को अपने जीवन में थोड़ा हताश होना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में असफलता हासिल होने की वजह से आप निराश रहेंगे। वाहन प्रयोग में लापरवाही ना करें। नौकरी के क्षेत्र में आपको काफी संभल कर रहना होगा। साथ काम करने वाले लोगों से मतभेद होने की संभावना बन रही है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने प्रिय को खुश करने के लिए उनकी कोई बात माननी पड़ सकती है।

तुला राशि वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना है इसलिए स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण बनाए रखने की आवश्यकता है। माता-पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। प्रेम जीवन में आपको संभल कर रहना होगा क्योंकि प्रेम संबंध उजागर होने का भय बना हुआ है। आप कोई भी नया कार्य आरंभ करने से बचें। निवेश संबंधित कार्यों को कुछ दिनों के लिए ना करें तो ही बेहतर रहेगा अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है।

धनु राशि वाले लोगों के जीवन की परिस्थितियों में बहुत सी कठिनाइयां देखने को मिल सकती हैं। आपको काफी संयम और धैर्य बनाए रखना होगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार नतीजा नहीं मिल पाएगा, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप जरूरत से ज्यादा अनजान लोगों पर भरोसा मत कीजिए। जीवनसाथी के साथ बैठकर आप किसी मामले को सुलझाने की कोशिश करेंगे। आप अपनी बात कहने से ज्यादा सामने वाले की बात सुने।

मकर राशि वाले लोगों को फिजूलखर्ची से गुजरना पड़ सकता है, जिसके कारण पारिवारिक आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। काम के सिलसिले में आप पूरा ध्यान देकर अपने काम पर पकड़ बना सकते हैं। आपको पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। मित्रों के साथ मिलकर आप कोई नया काम करने का विचार बनाएंगे, जिसका आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। लव पार्टनर के व्यवहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button