बॉलीवुड

वरुण धवन अब खुलेआम शेयर करने लगे अपनी गर्लफ़्रेंड की फ़ोटो, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड में कुछ ऐसे भी सितारें हैं जो अपने निजी जीवन के बारे में कूच भी खुलकर नहीं कहते हैं। ख़ासतौर से बात जब लव लाइफ़ की हो तो सवाल के जवाब में इधर-उधर की बातें करने लगते हैं। इन्ही में से एक हैं बॉलीवुड के चाकलेटी हीरो के रूप में अपनी पहचान बना चुके वरुण धवन। वरुण धवन भी छुपे रस्तम हैं। इन्होंने अपने लव लाइफ़ के बारे में कभी भी कुछ खुलकर नहीं कहा। कई लोगों को तो आजतक यह पता ही नहीं है कि वरुण धवन किसी रिलेशनशिप में भी हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें वरुण धवन काफ़ी समय से नताशा दलाल को डेट कर रहे हैं। इस समय वरुण धवन नताशा दलाल के साथ रिश्ते को लेकर सूर्खियों में बने हुए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि 2017 में शाहिद कपूर के जन्मदिन पर पहली बार वरुण नताशा के हाथों में हाथ डालकर देखे गए थे। सोशल मीडिया पर नताशा के साथ आने वाली वरुण धवन की तस्वीरें बहुत कुछ कहती हैं। रविवार को नताशा के साथ वरुण धवन ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा था 100। इस तस्वीर को केवल एक ही दिन में 7लाख से ज़्यादा बार लाइक किया गया।

काफ़ी समय से अपने रिश्ते को गुप्त रखने के बाद वरुण धवन ने पिछले साल अपने रिश्ते पर खुलकर बोला था। वरुण ने कहा, ‘मैं मेरी ज़िंदगी की सबसे ख़ास महिला पर फ़क्र करता हूँ और दुनिया को उसके बारे में जानना चाहिए। मैं किसी को डेट करने की वजह से ख़बरों में नहीं रहना चाहता हूँ।’ वरुण धवन ने आगे कहा, ‘मैं समझ सकता हूँ कि अगर कुछ नाटकीय होता है जैसे वरुण धवन की गर्लफ़्रेंड ने मक्का मारा तो इस ख़बर के बारे में लिखा जाएगा, लेकिन उसे ख़बरों में बनाए रखने का क्या मतलब है।’

अभी भी वरुण ने नताशा के साथ रिश्ते के बारे में बहुत कम ही बताया है, लेकिन नताशा का बार-बार उनके साथ होना और फ़ोटो में नताशा के साथ दिखना उनके रिश्ते के बारेमे बहुत कुछ कहता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिनों पहले बॉलीवुड की यह जोड़ी लंदन छुट्टियाँ मनाने गयी थी, हालाँकि अब ये छुट्टियाँ मानकर वापस आ गए हैं। दोनो को ट्रिप पर जाते समय कैप्चर किया गया था। इस छुट्टी में उनके साथ बॉलीवुड के निर्देशक शशांक खेतान और उनकी पत्नी भी साथ थीं।

पिछले कुछ दिनों से वरुण धवन की एक तस्वीर काफ़ी वायरल हो रही है। इस फ़ोटो में नताशा और वरुण कोज़ी पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वरुण की गर्लफ़्रेंड नताशा हमेशा लाइम लाइट से दूर रहती हैं। वरुण धवन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं पूरी कोशिश करता हूँ की नताशा कम्फ़र्ट महसूस करे। हालाँकि बीच में दोनो के ब्रेकअप की भी ख़बरें आ रही थीं। लेकिन दुबारा दोनो को साथ देखा गया था। इससे यह साफ़ हो गया कि दोनो के ब्रेकअप की ख़बरें महज़ अफ़वाह ही थीं। मीडिया में आए दिन दोनो की शादी की ख़बरें भी छायी रहती हैं। इस समय वरुण धवन का फ़िल्मी कैरियर काफ़ी अच्छा चल रहा है। वरुण की आने वाली फ़िल्में सुई-धागा और कलंक जल्द ही रिलीज़ होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button