बॉलीवुड

मलाइका को तलाक़ देने के बाद इस लड़की से इश्क़ फ़रमा रहे हैं अरबाज़ खान

बॉलीवुड की चमक-धमक भरी दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ नया देखने को मिलता है। बॉलीवुड में बदलाव बहुत जल्दी-जल्दी होते हैं, बदलाव चाहे रिश्ते के हो या लोगों के कैरियर के, बॉलीवुड में दिख ही जाते हैं। हर रोज़ बॉलीवुड में एक नया कलाकार देखने को मिलता है, वैसे ही बॉलीवुड में हर रोज़ नए रिश्ते भी देखने को मिलते हैं। पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड की कई शादी-शूडा जोड़ियाँ अलग हुई हैं। उन्ही में से एक हैं अरबाज़ खान।

बहुत जल्दी बना लेते हैं दूसरा रिश्ता:

आपकी जानकारी के लिए बता दें अरबाज़ खान के लम्बे रिश्ते के बाद अपनी पत्नी मलाइका अरोड़ा को तलाक़ दे दिया। मलाइका और अरबाज़ काफ़ी समय से शादी-शूडा थे। लेकिन अचानक से इन दोनो के रिश्ते में खटास आयी और दोनो अलग हो गए। बॉलीवुड में यह अक्सर देखा जाता है कि एक रिश्ते को ख़त्म करने के बाद यहाँ लोग बहुत जल्दी दूसरा रिश्ता बना लेते हैं। ठीक वैसे ही अरबाज़ खान में भी किया है। जी हाँ अरबाज़ खान भी आजकल एक नयी लड़की के साथ इश्क़ फ़रमा रहे हैं।

गर्लफ़्रेंड एंड्रियानी के साथ नज़र आए अर्पित के जन्मदिन पर:

अलग होने के बाद दोनो अपनी-अपनी लाइफ़ में आगे बढ़ रहे हैं। जानकारी के अनुसार अरबाज़ खान आजकल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनो को एक साथ देखा गया था। दरअसल अरबाज़ खान अपनी नयी गर्लफ़्रेंड एंड्रियानी के साथ अपनी बहन के जन्मदिन पर हैदराबाद गए हुए थे। आपको बता दें अरबाज़ खान की मुँहबोली बहन अर्पित का जन्मदिन 3 अगस्त को था। 4 अगस्त को अरबाज़ खान ने परिवार वालों के साथ अर्पित का जन्मदिन मनाया। इस जन्मदिन के समारोह में जॉर्जिया एंड्रियानी भी मौजूद थीं।

एंड्रियानी के काफ़ी क़रीब नज़र आयी अमृता अरोड़ा:

सूत्रों से यह भी पता चला है कि जॉर्जिया को अरबाज़ खान के परिवार वाले पसंद भी करते हैं। हालाँकि अभी दोनो ने अपने रिलेशनशिप के बारे में किसी को बताया नहीं है, लेकिन जल्द ही दोनो इसकी घोषणा कर देंगे। सबसे हैरान करने वाली यह है कि अरबाज़ और जॉर्जिया के इस रिश्ते को मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा भी ख़ूब पसंद कर रही हैं। हाल ही में अरबाज़ खान, जॉर्जिया और अमृता अरोड़ा को एक साथ स्पॉट किया गया था। इस दौरान अमृता और जॉर्जिया काफ़ी क़रीब नज़र आ रही थीं।

सलमान खान की छत्र-छाया में रहना पसंद नहीं था मलाइका को:

भले ही अब अरबाज़ और मलाइका दोनो अलग हो चुके हों, लेकिन फ़ोटो देखकर यही लगता है कि अरबाज़ और जॉर्जिया के इस रिश्ते से अमृता अरोड़ा को कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता है। इस डिनर डेट पर अमृता अरोड़ा, जॉर्जिया के अलावा अरबाज़ खान के बेटे अरहान खान को भी देखा गया था। आपको बता दें 2016 में अरबाज़ खान और मलाइका अरोड़ा का तलाक़ हुआ था। जानकारी के अनुसार मलाइका अरोड़ा बहुत समय से अरबाज़ के असफल कैरियर की वजह से परेशान थीं। अरबाज़ का सलमान खान की छत्र-छाया में रहना मलाइका को बिलकुल भी पसंद नहीं था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button