राशिफल

आज शुक्र ग्रह ने किया अपनी राशि में बदलाव, कैसा रहेगा 12 राशियों पर असर, जानिए

ग्रह नक्षत्रों में होने वाले बदलाव की वजह से व्यक्ति का जीवन भी समय के अनुसार प्रभावित होता रहता है, व्यक्ति के जीवन में बहुत सी परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस संसार में ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है जिसका जीवन हमेशा एक समान व्यतीत हो, हर किसी मनुष्य के जीवन में अच्छी और बुरी परिस्थितियां आती है दरअसल, ग्रहों में लगातार परिवर्तन होने की वजह से 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है, अगर ग्रहों की चाल किसी राशि में ठीक है तो इसकी वजह से उस राशि के व्यक्ति को खुशियां मिलती है परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना हो तो इसके कारण कठिन समय से गुजरना पड़ता है।

आपको बता दें कि आज शुक्र ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करने वाला है, आज दोपहर 12:36 बजे पर शुक्र धनु राशि में प्रवेश करेगा और यह इस राशि में 15 दिसंबर 2019 तक रहने वाला है, इसकी वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ असर जरूर पड़ेगा, आज हम आपको आपकी राशियों पर इस परिवर्तन का क्या असर रहने वाला है इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं।

आइए जानते हैं शुक्र ग्रह की राशि परिवर्तन से किन राशियों पर रहेगा शुभ असर

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर शुक्र की राशि परिवर्तन की वजह से शुभ असर पड़ने वाला है, आपके भाग्य में वृद्धि होगी, आप अपने सभी कार्य आसानी से पूरे कर पाएंगे, आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, धार्मिक कार्यों में जुड़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है, आपको अपने किसी कामकाज का विशेष लाभ प्राप्त होगा, घरेलू जीवन अच्छा रहेगा, जीवन साथी के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे।

मिथुन राशि वाले लोगों को शुक्र की राशि परिवर्तन की वजह से वैवाहिक जीवन में खुशियां प्राप्त होने वाली है, जिन लोगों का अभी तक विवाह नहीं हुआ है उनको विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है, घरेलू सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, आपको अपने बिजनेस में अच्छा फायदा मिल सकता है, अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा, आप अपने करियर में लगातार सफलता हासिल करेंगे, शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या राशि वाले लोगों को शुक्र की राशि परिवर्तन की वजह से सुख की प्राप्ति होगी, माता पिता के स्वास्थ्य में सुधार आने के योग बन रहे हैं, इस राशि वाले लोगों को वाहन सुख मिल सकता है, कार्यस्थल में आप समय पर अपने सभी कार्य पूरे कर सकते हैं, मान सम्मान में वृद्धि होगी, सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, अचानक आपको आमदनी के स्रोत हासिल हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन धन लाभ बढ़ा सकता है, पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी, घर परिवार के लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा, ससुराल पक्ष से लाभ मिलने के योग बन रहे है, आपको अपनी किस्मत का भरपूर सहयोग मिलने वाला है, किस्मत के बलबूते आप अपने ज्यादातर कार्य सफल कर सकते हैं, मित्रों के साथ बेहतर समय व्यतीत होगा।

कुंभ राशि वाले लोगों को शुक्र की राशि परिवर्तन की वजह से आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है, आपको अपने किसी महिला मित्र से लाभ की प्राप्ति हो सकती है, भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा, आपके पुराने किए गए कामकाज का लाभ प्राप्त हो सकता है, प्रेम संबंधित मामलों में आपको कामयाबी मिलेगी, घरेलू सुख शांति में बढ़ोतरी हो सकती है।

मीन राशि वाले लोगों को शुक्र की राशि परिवर्तन की वजह से कार्यक्षेत्र में अत्यधिक लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं, जो लोग नौकरी पेशा वाले हैं उनको प्रमोशन मिल सकता है, माता की सेहत में सुधार आएगा, घरेलू सुख में वृद्धि होगी, व्यापार से जुड़े हुए लोगों को कोई नया समझौता मिल सकता है जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है, मित्रों की मदद से आप कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं, आप अपनी भविष्य की योजनाओं पर सोच विचार करेंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन कष्टकारी रहने वाला है, घर परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है, इस राशि वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है, आप कहीं भी पूंजी निवेश करने से बचें अन्यथा आपको भारी नुकसान होने की संभावना बन रही है, आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, किसी से भी बातचीत करते समय आप अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए, आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा ना दें।

कर्क राशि वाले लोगों को शुक्र की राशि परिवर्तन की वजह से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, विशेष रूप से इस राशि की महिलाओं को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, आपकी फिजूलखर्ची में बढ़ोतरी हो सकती है जिसके कारण आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ेगा, धन का लेनदेन करते समय आप सोच विचार अवश्य कीजिए,माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन मिलाजुला रहने वाला है, इस राशि वाले लोगों को प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी, अचानक आपको संतान की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है, कारोबार से जुड़े हुए लोगों को अपने कारोबार में किसी भी प्रकार का परिवर्तन करने से पहले सोच विचार करना होगा अन्यथा आपका मुनाफा कम हो सकता है, भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा, जीवनसाथी की सेहत में सुधार आने के योग बन रहे हैं।

तुला राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा, आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी, आप कार्य क्षेत्र में कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं परंतु इस राशि वाले लोगों को नकारात्मक विचारों से दूर रहने की जरूरत है, भाई बहनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना बन रही है, कामकाज के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ने की संभावना बन रही है जो भविष्य में आपके लिए अच्छा रहेगा।

धनु राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन काफी खर्चीला साबित होने वाला है, बेवजह के कार्यों में आपका धन खर्च हो सकता है, इसलिए आप अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखें, प्रेम संबंधित मामलों में बाधाएं उत्पन्न हो सकती है, आपका प्रेम-प्रसंग उजागर होने का डर बना रहेगा, आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ परिवर्तन करने की कोशिश करेंगे, दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा, जीवन साथी आपकी भावनाओं को समझ सकता है।

मकर राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन कठिन रहने वाला है, आप किसी भी यात्रा के दौरान संभल कर रहे क्योंकि दुर्घटना होने की संभावना बन रही है, वाहन के प्रयोग में सतर्क रहना होगा, आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, बाहर के खानपान से परहेज करें, अचानक आपको विदेश से शुभ समाचार मिलने की संभावना बन रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button