राशिफल

शुक्र आने वाले हैं मिथुन में, जानिए किन राशियों की बढ़ेंगीं परेशानियां, किन पर रहेगा शुभ प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह परिवर्तन का मनुष्य के जीवन पर काफी गहरा प्रभाव पड़ता है। यदि कोई ग्रह अपनी चाल में बदलाव करता है तो इसकी वजह से सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। व्यक्ति को परिवर्तन का कैसा फल मिलेगा? यह इसकी शुभ -शुभ स्थिति पर निर्भर करता है। ज्योतिष गणना के अनुसार 1 अगस्त 2020 को शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। आखिर यह परिवर्तन किन राशियों के लोगों के लिए हानिकारक साबित होगा और किनको शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।

आइए जानते हैं शुक्र की राशि परिवर्तन की वजह से किन राशियों को मिलेगा लाभ

मेष राशि वाले लोगों को शुक्र की राशि परिवर्तन की वजह से इनके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। आपको धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल में अधीनस्थ लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके भाग्य में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। भाग्य के बलबूते आपको हर क्षेत्र में अच्छी कामयाबी मिलने की संभावना है। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाई-बहनों के सहयोग से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का गोचर होना उत्तम रहेगा। आपको धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। संतान की तरफ से आपको ढेरों खुशियां प्राप्त होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पढ़ाई-लिखाई में आपका पूरा ध्यान लगेगा। आपके शत्रु परास्त होंगे। किसी महिला की तरफ से आपको सुख की प्राप्ति हो सकती है। घर परिवार के लिए नए वस्त्रों और आभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं।

कर्क राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का गोचर होना अच्छा साबित होगा। आपको आर्थिक उन्नति प्राप्त होगी। घर-परिवार के सुख-साधनों में बढ़ोतरी हो सकती है। जीवन साथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अविवाहित व्यक्तियों के विवाह के योग बन रहे हैं। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं। आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

तुला राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन लाभदायक रहेगा। आपकी सेहत में सुधार आने के योग बन रहे हैं। भाई-बंधुओं से आपको लाभ और सहयोग मिल सकता है। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। आप अपने कामकाज मन मुताबिक पूरे कर सकते हैं। नवीन वस्त्र और आभूषणों की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत बनेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का गोचर होना शुभ रहेगा। आपको अपने जीवन के बहुत से संकटों से मुक्ति मिल सकती है। भोग-विलास की सामग्रियां प्राप्त होने की संभावना बन रही है। आपको अपने संबंधों से लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का मिथुन राशि में प्रवेश शुभ साबित रहने वाला है। आपको धन प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक स्तर में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आप अपने शत्रुओं को पराजित करेंगे। इस राशि वाले लोगों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में कामयाबी मिलेगी। आपके प्रेम संबंध सफल होंगे। जीवन साथी का हर कदम पर सहयोग मिलने वाला है। आप अपने निजी जीवन का पूरा आनंद लेंगे। भूमि, भवन, वाहन से संबंधित खरीदारी होने के योग बन रहे हैं।

मीन राशि वाले लोगों को शुक्र की राशि परिवर्तन की वजह से आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप अपनी इच्छाओं को पूरा करेंगे। वाहन सुख मिल सकता है। सगे-संबंधियों से अच्छे तालमेल बने रहेंगे। माता से आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। मानसिक परेशानियां दूर होंगी। आपके प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का परिवर्तन होना मिलाजुला साबित रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहने की जरूरत है। व्यापार में आपको मिलाजुला फायदा मिलेगा। यदि आप कहीं धन निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें।

सिंह राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का मिथुन राशि में प्रवेश काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आपकी इच्छाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। आपको अपने जरूरी कार्यों में ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। सामाजिक स्तर में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आप किसी को भी पैसा उधार ना दें अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में परेशानी हो सकती है।

कन्या राशि वाले लोगों को शुक्र की राशि परिवर्तन की वजह से शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। मानसिक तनाव में बढ़ोतरी होगी। व्यर्थ धन हानि होने की संभावना बन रही है। कार्यस्थल में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। आपके शत्रु सक्रिय रहेंगे। यह आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश कर सकते हैं। आप जरूरत से ज्यादा अनजान लोगों पर भरोसा ना करें। सगे-संबंधियों से वाद विवाद होने की संभावना बन रही है।

धनु राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का गोचर होना चुनौतीपूर्ण रहेगा। इस राशि वाले लोगों के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। जीवनसाथी से वाद-विवाद होने की संभावना बन रही है। आप धन का लेनदेन करने से बचें, क्योंकि धन हानि हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। बेवजह की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मकर राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का गोचर होना कठिन रहेगा। आपके शत्रुओं में बढ़ोतरी हो सकती है। साझेदारी में आपको हानि होने की संभावना बन रही है। घर परिवार को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। आपका मन काफी परेशान रहेगा। दांपत्य जीवन में परेशानियां उत्पन्न होंगे। प्रेम संबंधित मामलों में आपको निराशा हाथ लग सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button