राशिफल

शुक्र ग्रह करने जा रहे हैं अपनी राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशियों पर कैसा पड़ेगा इसका असर

आकाश मंडल में लगातार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में बदलाव होते रहते हैं। यदि कोई ग्रह अपना स्थान बदलता है तो इसकी वजह से सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष गणना के अनुसार शुक्र ग्रह 1 सितंबर 2020 को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं। शुक्र ग्रह इस राशि में करीब 1 महीने तक रहेंगे। 28 सितंबर की दोपहर को यह कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर कर लेंगे। आखिर शुक्र ग्रह का यह परिवर्तन आपकी राशियों पर कैसा प्रभाव डालेगा? किन राशियों के लोगों को फायदा मिलेगा और किनको परेशानी से गुजरना पड़ सकता है? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं शुक्र ग्रह का गोचर किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

मेष राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह चौथे भाव में गोचर करेंगे। यह सुख का भाव है। आपको इस समय के दौरान शुभ फल की प्राप्ति होगी। आप अपनी बुद्धिमानी और ज्ञान से हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करेंगे। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। भौतिक सुखों की प्राप्ति होने की संभावना बन रही है। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा।

वृषभ राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह तीसरे भाव में गोचर करेंगे। इस समय के दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। आप अपने रुके कामकाज निपटा सकते हैं। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल रहेंगी। नौकरी के क्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। मित्रों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं।

मिथुन राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह दूसरे भाव में गोचर करेंगे, जिसकी वजह से आपके धन में वृद्धि होगी। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। धन संबंधित योजनाओं में आपको सफलता हासिल होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपका आत्मबल मजबूत रहेगा।

कन्या राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे, जिसकी वजह से आपको अत्यधिक लाभ की प्राप्ति होगी। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। आमदनी और खर्चे बराबर रहेंगे। आप अपने घरेलू चीजों की पूर्ति कर सकते हैं। कुछ ऐसे लाभ की प्राप्ति होने की संभावना बन रही है, जिसमें आपको अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको अपनी मेहनत और योजनाओं का अच्छा फल प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह नवम भाव में गोचर करेंगे, जिसकी वजह से आपका भाग्य प्रबल रहेगा। आपको लक्ष्मी प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कामकाज की रुकावट दूर होगी। आप गरीब लोगों की सहायता कर सकते हैं। धर्म में रुचि बढ़ेगी। उन्नति के रास्ते हासिल हो सकते हैं। इस समय के दौरान आप अपना जीवन सुखों से परिपूर्ण व्यतीत करने वाले हैं। ईश्वर के प्रति आपका विश्वास अधिक रहेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी।

मीन राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह पांचवे भाव में गोचर करेगा, जिसकी वजह से आपको अपने जीवन में सकारात्मक फल मिल सकते हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से किसी बड़ी योजना में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने शत्रुओं पर जीत हासिल करेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने की संभावना बनी हुई है। बच्चों की जरूरतों का आप पूरा ख्याल रखेंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

कर्क राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह लग्न भाव में गोचर करेंगे, जिसकी वजह से आपको मिलाजुला फल मिलेगा। जीवन के सभी सुख तथा भोगो की पाने की लालसा बढ़ सकती है। आपको अपने जिद्दी स्वभाव पर थोड़ा काबू रखने की जरूरत है। कार्यस्थल में उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। वाहन प्रयोग में आपको सावधान रहना होगा। खानपान में आपकी अधिक रूचि बढ़ेगी। जरूरी योजनाओं पर फोकस करने की जरूरत है।

सिंह राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह बारहवें भाव में गोचर करेंगे, जिसकी वजह से आपको फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों की तरफ से परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। दान-पुण्य में आपकी रूचि बढ़ेगी। इस राशि के लोग धन से संबंधित मामलों में सतर्क रहें। आपको धन का लेनदेन करने से बचना होगा। आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। व्यापार में मिला-जुला फल मिलेगा।

तुला राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह दशम भाव में गोचर करेंगे, जिसकी वजह से कामकाज में आपको सफलता मिल सकती है। आप जितनी मेहनत करेंगे उसी के अनुसार आपको परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। मानसिक परेशानियां बढ़ेंगी। आप बेवजह का तनाव लेने से बचें। इस राशि के लोगों को अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा अन्यथा आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। नौकरी के क्षेत्र में कुछ कार्यों में रुकावट उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है।

धनु राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह आठवें भाव में गोचर करेंगे, जिसकी वजह से जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण बदल सकता है। आपके अंदर नई-नई चीजें जानने की इच्छा जागृत होगी। आप अपने कुछ काम सरलता से पूरे कर सकते हैं। घरेलू सुख-साधनों के पीछे थोड़ा अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। फिजूलखर्ची की वजह से आप थोड़े चिंतित रहेंगे। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आपको दिक्कत महसूस हो सकती है।

मकर राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह सातवें भाव में गोचर करेंगे, जिसकी वजह से आपको अपनी शादीशुदा जिंदगी में थोड़ा ख्याल रखना होगा। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। प्रेम संबंधित मामलों में आपको निराशा हाथ लगेगी। कामकाज का दबाव अधिक होने के कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। आप मानसिक रूप से थोड़े बेकाबू रहेंगे। इस राशि के लोग कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहे।

कुंभ राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह छठे भाव में गोचर करेंगे, जिसकी वजह से आपका दांपत्य जीवन प्रभावित होगा। जीवनसाथी के साथ हर छोटी बात पर झगड़ा होने की संभावना बन रही है। आप मानसिक रूप से तनाव महसूस करेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने के योग बन रहे हैं। आपका दिमाग इधर-उधर भटक सकता है। कार्यस्थल में अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button