राशिफल

29 मई को शुक्र करेंगे मिथुन राशि में गोचर, जानिए किन राशि वालों को होगी शुभ-अशुभ फल की प्राप्ति

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय के साथ-साथ अपनी चाल बदलते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार 29 मई 2021 को शुक्र ग्रह वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करने वाला है और यह इस राशि में 22 जून तक स्थित रहेंगे। शुक्र के गोचर की वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं सभी राशियों पर कैसा असर रहने वाला है।

आइए जानते हैं शुक्र ग्रह का गोचर किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

मेष राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह का गोचर तृतीय भाव में होगा, जिसकी वजह से इस समय के दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। छोटे भाई बहनों के साथ आपके रिश्ते मधुर बनेंगे। कामकाज में अच्छे परिणाम मिलने के योग नजर आ रहे हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृषभ राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह का गोचर दूसरे भाव में होगा, जिसकी वजह से आप इस समय के दौरान धन की बचत करने में सफल हो सकते हैं। घर परिवार में खुशियों का आगमन होगा। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है।

मिथुन राशि वाले लोगों की राशि में ही शुक्र का राशि परिवर्तन होने वाला है, जिसकी वजह से आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा। शादीशुदा जिंदगी सुखद रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बहुत ही बेहतर रहने वाले हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे।

सिंह राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह का गोचर 11वें भाव में होगा, जिसकी वजह से इस समय के दौरान आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। कई क्षेत्रों से लाभ प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। व्यापार में भारी लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह का गोचर दसवें भाव में होगा, जिसकी वजह से कार्य क्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल रहने वाली हैं। शासन सत्ता का पूर्ण सुख प्रदान हो सकता है। नौकरी-व्यापार में तरक्की मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आप अपने सोचे हुए कामों को समय पर पूरा करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है।

तुला राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह का गोचर नौवें भाव में होगा, जिसकी वजह से धर्म-कर्म के कामों में आपकी अधिक रूचि रहेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको फायदा मिल सकता है। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो इस अवधि के दौरान आपको वापस मिल सकता है। आमदनी अच्छी रहेगी। फिजूलखर्ची में कमी आएगी।

धनु राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह का गोचर सप्तम भाव में होगा, जिसकी वजह से शादीशुदा जिंदगी में चल रही समस्याएं दूर हो सकती हैं। अगर आप साझेदारी में कोई व्यापार शुरू करते हैं तो इसमें आपको लाभ मिलेगा। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह का गोचर पांचवें भाव में होगा, जिसकी वजह से संतान से जुड़ी हुई परेशानियां कम हो सकती हैं। प्रेम जीवन में आनंद की अनुभूति होगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा लाभ प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। किसी पुरानी योजना में सफलता मिलने के योग हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपना अलग स्थान बनाने में सफल हो सकते हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

कर्क राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह का गोचर बारहवें भाव में होगा, जिसकी वजह से आपको फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ सकता है। इस समय अवधि के दौरान धन हानि होने की आशंका है इसलिए आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। अचानक आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में सामान्य स्थिति रहेगी। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का परिवर्तन मत कीजिए।

वृश्चिक राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह का गोचर आठवें भाव में होगा, जिसकी वजह से आपको इस समय के दौरान अचानक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। गाड़ी चलाते समय लापरवाही मत कीजिए अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। ससुराल पक्ष से धन प्राप्ति के योग हैं। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न होगा। आप किसी भी मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश करें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

मकर राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह का गोचर छठे भाव में होगा, जिसकी वजह से इस समय के दौरान आपके शत्रु प्रबल होंगे। वह आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं, इसलिए आपको बहुत ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। किसी पुरानी बीमारी के इलाज में अधिक पैसा खर्च हो सकता है। अनजान लोगों की बातों में ना आएं। कार्यालय में आपको अपने काम से काम रखना होगा।

मीन राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह का गोचर चौथे भाव में होगा, जिसकी वजह से इस अवधि में आपको मिले-जुले परिणाम हासिल हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार आता हुआ नजर आ रहा है। वाहन व प्रॉपर्टी आदि खरीद सकते हैं। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। नौकरी के क्षेत्र का माहौल सामान्य रहेगा। सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button