राशिफल

आज ग्रह-नक्षत्रों की चाल से बन रहा वृद्धि योग, 2 राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ और ये रहें सावधान

आकाश मंडल में ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सुखद परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है। प्रकृति के इस नियम का सामना हर किसी को करना पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्र मिलकर वृद्धि योग का निर्माण कर रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं वृद्धि योग की वजह से किन राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति होगी और किनको विषम परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है।

आइए जानते हैं वृद्धि योग बनने से किन राशियों को होगा लाभ

वृषभ राशि वाले लोगों को वृद्धि योग का अच्छा फायदा मिलेगा। आर्थिक पक्ष उत्तम रहने वाला है। खास लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। रोजगार का सुनहरा अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय बेहद शुभ रहेगा। खानपान में रुचि रहेगी। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी के लिए भटक रहे थे, उनको किसी अच्छी कंपनी से बुलावा आ सकता है।

धनु राशि वाले लोगों को वृद्धि योग का अच्छा फल मिलेगा। आप अपना जीवन हर्षो-ल्लास से भरा व्यतीत करेंगे। आप अपने अधूरे सपनों को पूरा कर सकते हैं। सफलता आपके कदम चूमेगी। आर्थिक क्षेत्र में लगातार तरक्की हासिल करेंगे। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलेगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रॉपर्टी के कामों में भारी मुनाफा मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। कुछ लोग आपके मान-सम्मान को हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए आप सतर्क रहें। खुद को अकेला महसूस कर सकते हैं। जल्दीबाजी में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना होगा। दोस्तों की मदद से आर्थिक परेशानियों का समाधान निकल सकता है। जीवनसाथी से कहासुनी होने की संभावना है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय अच्छा साबित होगा। आर्थिक योजनाओं में अच्छा फायदा मिलने के योग हैं। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। पारिवारिक जीवन में रिश्ते मजबूत बनाये रखने की कोशश कीजिए। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा। बिजनेस करने वाले लोगों का लाभदायक समझौता हो सकता है।

कर्क राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आपको अपने लक्ष्य पर फोकस करना होगा। कार्यक्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।

सिंह राशि वाले लोगों का समय कुछ खट्टा तो कुछ मीठा रहने वाला है। दूसरों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। कुछ लोगों की मदद कर सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग नजर आ रहे हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम हासिल होगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी परंतु अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें अन्यथा सेहत खराब हो सकती है।

कन्या राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे। मानसिक रूप से आप थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें।

तुला राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। घरेलू जरूरत की चीजें खरीदने की योजना बन सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आप अपने कामकाज और परिवार के बीच बेहतर संतुलन बनाकर चलेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कामकाज में आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी परेशान रहने वाले हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लवमेट को कोई उपहार मिल सकता है, रिश्तो में नयापन आएगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

मकर राशि वाले लोगों को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। काम के प्रति दौड़ भाग अधिक रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन बना रहेगा। कारोबार में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। बच्चों की तरफ से अधिक टेंशन रहेगी। आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। फिजूल की बहस बाजी से दूर रहें।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय काफी फेरबदल वाला रहेगा। आपको बहुत समझदारी से चलना होगा। जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। छात्रों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। किसी खास मित्र से अनबन होने की संभावना है। प्रेम जीवन में पुरानी यादें ताजा हो सकती है। आपके रिश्तो में सुधार आता हुआ नजर आ रहा है। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

मीन राशि वाले लोगों को करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं इसलिए आप उन्हें चुनने में देर मत कीजिए। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। नए-नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। कुछ छिपे हुए विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए तैयार बैठे हुए हैं इसलिए थोड़ा संभल कर रहें। जीवनसाथी के साथ चल रही बहसबाजी खत्म हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button