राशिफल

आज शूल नाम का बन रहा अशुभ योग, इन राशि वालों को उठाना पड़ सकता है दु:ख, वहीं इनका समय होगा ठीक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से कई शुभ और अशुभ योग बनते हैं, जिनका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। यदि किसी राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है। प्रकृति के इस नियम का सामना हर किसी को करना पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्र मिलकर शूल योग बना रहे। जब सातों ग्रह किन्ही तीन भाव में स्थित हो तो शूल योग बनता है। शूल एक प्रकार का अस्त्र होता है और इसके चुभने से पीड़ा होती है। इस योग में किया गया काम कभी पूरा नहीं होता है और अनेक कष्ट सहन करने पड़ते हैं। शूल योग की वजह से सभी राशि के लोगों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं किन राशि वालों को शुभ-अशुभ फल की प्राप्ति होगी।

आइए जानते हैं किन राशियों का अच्छा रहेगा समय

कन्या राशि वाले लोगों का समय बेहद शुभ रहेगा। अगर परिवार में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है तो वह खत्म हो सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की हासिल करेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिल सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों को अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। पारिवारिक संपत्ति में वृद्धि होने की संभावना है। घर से बाहर आप अपने साहस का परिचय दे सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। आपके हाथ में जितना धन रहेगा, उसी में आप संतोष कर सकते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति और बेहतर बनाने की आप हर संभव कोशिश करेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है।

वृषभ राशि वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। व्यापार में तरक्की मिलने के योग हैं। कोई भी जोखिम उठाने से बचें अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखें। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

मिथुन राशि वाले लोगों को मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। जमीन से जुड़े हुए मामलों में काफी हद तक फायदा मिल सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। अचानक आर्थिक मुनाफा मिलने की उम्मीद है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिसका आपको बेहतरीन रिजल्ट मिल सकता है।

कर्क राशि वाले लोगों का समय कठिन रहेगा। आपके कुछ जरूरी कार्य बिगड़ सकते हैं। किस्मत से ज्यादा मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है। आपके दिमाग में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे। कार्यालय में बड़े अधिकारी आपका सपोर्ट करेंगे। यदि आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। अगर आपका कोई सरकारी कार्य अटका हुआ है तो वह पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

सिंह राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। व्यापार व्यवसाय में निवेश करने की योजना बन सकती है। आमदनी अच्छी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। दांपत्य जीवन में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा जीवनसाथी के साथ रिश्तो में दरार उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है। दूर संचार माध्यम से दु:खद समाचार मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन काफी परेशान रहेगा। घरेलु जिम्मेदारियों को आप ठीक प्रकार से निभाएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

तुला राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपने किसी भी काम में लापरवाही ना करें अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। आप परिवार के सभी सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आपको अपने खान-पान पर काबू रखना होगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के घर का वातावरण पल-पल में बदलेगा, जिसकी वजह से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। घर के किसी बड़े बुजुर्ग के स्वास्थ्य के ऊपर अधिक धन खर्च होने की संभावना है। मानसिक परेशानी अधिक रहेगी, जिसके चलते कामकाज में ध्यान केंद्रित करना कठिन हो सकता है। सफलता पाने के लिए आपको अधिक संघर्ष करना पड़ेगा। विद्यार्थियों को गुरुजनों का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। भविष्य के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुल सकते हैं।

धनु राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। आप अपने भविष्य को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, जिससे शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में आप कामयाब रहेंगे, जिससे आपके पार्टनर को खुशी मिलेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। बच्चों की सेहत खराब रहेगी, जिसको लेकर आप काफी परेशान हो सकते हैं।

मकर राशि वाले लोगों का समय काफी कठिनाई से भरा रहेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। व्यापार में मिलाजुला फायदा प्राप्त होगा। दूर संचार माध्यम से कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप अपने रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश करें।

मीन राशि वाले लोगों को मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। कठिन मेहनत करने के बावजूद भी आपके जरूरी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। आप अपनी मेहनत जारी रखें। आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। विद्यार्थियों का समय अच्छा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको मनचाहे परिणाम हासिल हो सकते हैं। निजी संबंधों में कुछ मामलों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button