राशिफल

आज सिद्धि योग के बाद बन रहा व्यातीपात योग, इन राशि वालों को होगा लाभ, जानें सभी राशियों पर असर

आकाशमंडल में ग्रह-नक्षत्रों की चाल में लगातार परिवर्तन होता रहता है, जिसकी वजह से बहुत से शुभ और अशुभ योग बनते हैं। यह दोनों ही योग सभी राशियों पर कुछ ना कुछ असर जरूर डालते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्र मिलकर सिद्धि योग के बाद व्यातीपात योग का निर्माण कर रहे हैं, जिसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं आखिर किन राशि वालों को शुभ-अशुभ फल की प्राप्ति होगी।

आइए जानते हैं किन राशियों को मिलेगा फायदा

मेष राशि वाले लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। आपका समय बेहतरीन रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय अच्छा नजर आ रहा है। लवमेट का समय कुछ खट्टा कुछ मीठा बीतेगा। आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आप कोई नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आप कोई जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

वृषभ राशि वाले लोगों को पहले किए गए कामों का अच्छा फायदा मिलने वाला है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। थोड़े प्रयास में अधिक लाभ मिलने के योग हैं। विदेश से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। नौकरी या बिजनेस में फायदे के एक से अधिक मौके मिल सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मिथुन राशि वाले लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

मकर राशि वाले लोगों का समय बेहद अच्छा रहेगा। प्रभावशाली लोगों की मदद से कामकाज में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आपके उत्साह में वृद्धि होगी। पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलेगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी।

कुंभ राशि वाले लोग व्यापार में लगातार तरक्की हासिल करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। किसी पुराने काम का नतीजा मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। ऑफिस में कोई नया काम सामने आ सकता है, जिसको आप बहुत ही अच्छी तरीके से पूरा करेंगे। धन लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मीन राशि वाले लोगों का समय खुशियों से भरा रहेगा। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। विद्यार्थियों का समय बेहतरीन रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में बेहतरीन नतीजा मिलने के योग हैं, गुरुजनों का पूरा सपोर्ट मिलेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

कर्क राशि वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। ऑफिस में माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रहने वाला है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। कामकाज में रुकावट उत्पन्न हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहने वाले हैं। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

सिंह राशि वाले लोग मानसिक रूप से काफी चिंतित रहेंगे। ऑफिस में कार्यभार अधिक रहेगा। आपका कोई कार्य बिगड़ सकता है, जिसकी वजह से बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को फायदा मिल सकता है। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो ट्रैफिक नियमों के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी।

कन्या राशि वाले लोग अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। आप लगातार मेहनत करते रहें, आपको अपने कार्यों में सफलता जरूर मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र का माहौल सामान्य रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों की मदद से कुछ अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। प्रिय से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

तुला राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक अच्छा रहेगा। किसी नए प्रोजेक्ट से आपको अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। आपके कैरियर में कई मोड़ आएंगे, सही मौके का फायदा उठाते हुए आप आगे बढ़े। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। शरीर में थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी परंतु आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को अपने कामकाज पर ध्यान केंद्रित करना होगा। अगर आप अपने कार्य योजनाओं के तहत करेंगे तो आपको आसानी से सफलता मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य से अनबन होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। मनोरंजन के कार्यो में अधिक धन खर्च हो सकता है।

धनु राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आपका ध्यान अध्यात्म के प्रति अधिक लगा रहेगा। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपना मन शांत रखना होगा। कार्यालय में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। व्यापार के सिलसिले में आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button