राशिफल

आज संकष्टी चतुर्थी पर बने 2 शुभयोग, इन राशियों को फायदे के हैं संकेत, भाग्य का मिलेगा साथ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से हर किसी मनुष्य के जीवन में तरह-तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं, यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है। प्रकृति के इस नियम का सामना हर किसी को करना पड़ता है।

आपको बता दें कि 30 अप्रैल को विकट संकष्टी चतुर्थी है। इस दिन भगवान गणेश जी की विधि-विधान पूर्वक पूजा की जाती है। ज्योतिष गणना के अनुसार इस बार संकष्टी चतुर्थी पर शिव और परिघ योग का निर्माण हो रहा है। यह दोनों ही योग बहुत ही शुभ माने जाते हैं। इसका प्रभाव सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं यह दोनों योग आपकी राशियों को कैसे प्रभावित करेंगे।

आइए जानते हैं संकष्टी चतुर्थी पर बन रहे शुभ योग का किन राशियों को मिलेगा लाभ

मिथुन राशि वाले लोगों का समय बेहद खास रहेगा। संकष्टि चतुर्थी पर बन रहे शुभ योग की वजह से व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। आपके द्वारा किए गए काम पूरे होंगे। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कुछ नया सीखने को मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह राशि वाले लोगों का समय बेहद शुभ रहेगा। संकष्टि चतुर्थी पर बन रहे शुभ योग की वजह से आपको वर्तमान में किए गए कामकाज का भविष्य में अच्छा लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बच्चों की तरफ से चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। आपके अधूरे सपने पूरे होंगे। धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है, जिससे आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को कई क्षेत्रों से लाभ मिलने के योग हैं। संकष्टी चतुर्थी पर बन रहे शुभ योग की वजह से भारी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। ससुराल पक्ष से बेहतर तालमेल बने रहेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। मुनाफे में वृद्धि हो सकती है। बिजनेस के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। महान लोगों से जान-पहचान हो सकती है। जीवनसाथी से कोई बढ़िया गिफ्ट मिलने के योग नजर आ रहे हैं। छात्रों की शिक्षा में उत्पन्न हो रही बाधा दूर होगी।

धनु राशि वाले लोगों का समय उन्नति से भरा रहेगा। संकष्टी चतुर्थी पर बन रहे शुभ योग की वजह से कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। भाई-बहनों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। किस्मत आपके ऊपर मेहरबान रहेगी। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आप अपने शत्रु को परास्त करेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

मकर राशि वाले लोगों के पराक्रम में वृद्धि होगी। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो यह समय ठीक रहेगा। आपको चारों तरफ से लाभ मिलने के योग हैं। शत्रुओं का नाश होगा। व्यापार में धन लाभ मिलने के योग हैं। ग्राहकों में वृद्धि हो सकती है। रूठे हुए जीवनसाथी को मनाने में आप सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने में सफल हो सकते हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। घर-परिवार की परिस्थितियों को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। दूर संचार माध्यम से कोई दु:खद समाचार मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। अचानक बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन काफी खुश होगा।

वृषभ राशि वाले लोगों को मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। परिवार के लोगों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में आपको काफी सतर्क रहना होगा। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। अगर आप व्यापार में कोई समझौता कर रहे हैं तो किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए अन्यथा आगे चलकर परेशानी हो सकती है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए किसी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।

कर्क राशि वाले लोगों को मिलाजुला परिणाम हासिल होगा। आपके कुछ कार्य बनते बनते बिगड़ सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। अगर आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। जीवन-साथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न होने की संभावना है।

कन्या राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। मानसिक चिंता अधिक रहेगी। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आमदनी के अनुसार आपको घरेलू खर्च का बजट बना कर चलना होगा अन्यथा आगे चलकर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि वाले लोगों को मध्यम फल मिलेगा। आप किसी भी प्रकार का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, जिससे शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। कुछ पुराने रुके हुए कामों को पूरा करने में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर कीजिए। अनजान लोगों की बातों पर अधिक विश्वास करना ठीक नहीं है अन्यथा आपको धोखा मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता मिलने के योग हैं।

मीन राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। खान-पान पर ध्यान दें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम हासिल हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button