समाचार

2 पत्नी और 1 पति का बटवारा: हफ्ते में 3-3 दिन बांटेंगी 2पत्नियां और 1 दिन साथ में करेंगे यह काम

घर में हुए 2 पत्नियों के झगड़े: हफ्ते में 3-3 बांटेंगी 2 पत्नियां और 1 दिन साथ में करेंगे ..

शादी का लड्डू लोग खा तो लेते हैं। लेकिन यह उनसे संभलता नहीं है। मतलब लोग अपनी बीवी को झेल नहीं पाते हैं। लेकिन कुछ महानुभाव ऐसे भी होते हैं जो दो-दो बार शादी का लड्डू गटक लेते हैं। मतलब उनकी दो बीवियां होती है। अब आप ने वह कहावत तो सुनी ही होगी कि एक म्यान में दो तलवार नहीं रहती है। तो फिर एक घर मे दो बीवी भला शांति से कैसे रह सकती है।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भी एक पति को लेकर दो बीवियां आपस में भीड़ पड़ी। मामला पुलिस तक जा पहुंचा। तीनों की काउंसलिंग की गई। और अंत में ये निर्णय लिया गया कि दोनों पत्नियां अपने पति को हफ्ते में 3-3 दिन के लिए आपस में बांट लेगी। अब ये पूरा मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

घर में हुए दो पत्नियों के झगड़े

दरअसल मुरादाबाद में रहने वाली एक महिला ने एसएसपी कार्यालय का दरवाजा खटखटाया। उसने बताया कि उसकी शादी साल 2017 में हुई थी। शादी से एक बेटी भी है। शादी बाद उसने पति को कई बार बोला कि ससुराल ले जाओ। लेकिन वह नहीं ले गया। कुछ दिनों बाद पति अचानक गायब हो गया। महिला उसकी तलाश करते हुए ससुराल जा पहुंची।

ससुराल में खुलासा हुआ कि पति की पहले से एक पत्नी और 3 बच्चे हैं। इसके बाद महिला न्याय की गुहार लगाते हुए सीधा एसएसपी कार्यालय जा पहुंची। यहां उसे, उसके पति और पत्नी की पहनी बीवी को काउंसलिंग के लिए नारी उत्थान केंद्र भेजा गया। यहां पति ने बताया कि उसका पत्नी से कोई विवाद नहीं है। लेकिन इसके मायके वाले इसे भड़काते रहते हैं।

पति को हफ्ते में 3-3 दिन बांटेंगी बीवियां

सभी की बातें सुनने के बाद काउंसलिंग में निर्णय लिया गया कि दोनों बीवियाँ पति को अपने पास तीन-तीन दिन रखेगी। सोमवार से बुधवार पति पहली पत्नी के पास जबकि गुरुवार से शनिवार दूसरी पत्नी के साथ रहेगा। वहीं रविवार को वह अपनी मर्जी से किसी भी पत्नी के साथ रह सकता है। दोनों पत्नियाँ ससुराल में एक साथ रहेगी। बस उन्हें पति को अलग-अलग दिनों के लिए बांटना होगा।

काउंसलर की ये बातें सुनकर दोनों पत्नियाँ इसके लिए राजी होगी। अब यह अनोखा मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग भी इसके मजे ले रहे हैं। एक ने कहा ‘भाई हमसे एक नहीं संभल रही। तुम दो-दो कैसे हैंडल करोगे?’ वहीं दूसरे ने कहा “इसके तो दोनों हाथ में लड्डू है। बहुत सही लाइफ है बंदे की।” वैसे क्या आप एक साथ दो बीवियों को संभालने का दमखम रखते हैं?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button