राशिफल

जब देवगुरु बृहस्पति अप्रैल में करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश, ये राशि वाले लोग होंगे मालामाल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय के अनुसार अपनी चाल बदलते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में देव गुरु बृहस्पति को महत्वपूर्ण ग्रह बताया गया है। बृहस्पति ज्ञान, गुरु, धर्म, शिक्षा, विवाह, संतान आदि के कारक माने जाते हैं। अगर इनकी चाल में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो इसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार 5 अप्रैल 2021 की मध्य रात्रि को देव गुरु बृहस्पति अपनी नीच राशि मकर से कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं और यह इस राशि में 13 सितंबर तक रहने के पश्चात वक्री अवस्था में दुबारा से मकर राशि में आएंगे। जहां पर 20 नवंबर 2021 तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद पुनः मार्गी अवस्था में कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। आखिर इस परिवर्तन का आपकी राशियों पर कैसा असर पड़ने वाला है? चलिए जानते हैं इसके बारे में…..

आइए जानते हैं देवगुरु बृहस्पति की राशि परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ

मेष राशि वाले लोगों को बृहस्पति ग्रह की राशि परिवर्तन की वजह से शुभ फल की प्राप्ति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। नवविवाहित को संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है।

वृषभ राशि वाले लोगों को बृहस्पति ग्रह की राशि परिवर्तन की वजह से नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। नए अनुबंध की प्राप्ति होगी। कार्य व्यापार में लाभ मिलेगा। आमदनी के साधन बढ़ेंगे। जमीन जायजाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए देवगुरु बृहस्पति की राशि परिवर्तन शुभ साबित होगा। धर्म-कर्म के मामलों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आप अपनी योजनाओं के तहत सभी कार्य पूर्ण करेंगे। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। विदेश यात्रा के योग नजर आ रहे हैं। घर के बड़े बुजुर्गों की सहायता मिलेगी। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना है।

तुला राशि वाले लोगों को बृहस्पति ग्रह की राशि परिवर्तन की वजह से हर तरह से सफलताओं के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नए प्रेम प्रसंग की शुरुआत होगी। आमदनी के साधन बढ़ेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। घर के सभी सदस्य आपका सहयोग देंगे। संतान से संबंधित चिंता से छुटकारा मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि वाले लोगों के लिए बृहस्पति ग्रह का राशि परिवर्तन अच्छा साबित होगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। कार्य क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। संतान से संबंधित सभी प्रकार की चिंता दूर हो सकती है। विदेश से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है।

मकर राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। जमीन जायदाद के मामलों में आपको फायदा मिल सकता है। आपके द्वारा लिए गए निर्णय की प्रशंसा होगी। आप अपने शत्रु को परास्त करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप सभी प्रकार के वाद-विवाद को अपनी बुद्धिमानी से हल कर सकते हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए बृहस्पति ग्रह की राशि परिवर्तन अति उत्तम साबित होगी। आप अपनी योजनाओं के अनुसार सभी कार्य सफल करेंगे। शादी विवाह एवं व्यापार के क्षेत्र में आ रही रुकावट दूर हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लोग शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर सकते हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

कर्क राशि वाले लोगों के लिए देवगुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन थोड़ा चिंताजनक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। व्यापार में सफलता मिल सकती है परंतु आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए। अचानक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। सामाजिक कार्यों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है।

सिंह राशि वाले लोगों को बृहस्पति ग्रह की राशि परिवर्तन की वजह से मिलाजुला फल मिलेगा। मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। शादी विवाह संबंधित बातचीत सफल रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि किसी पुरानी बीमारी के इलाज में अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है।

कन्या राशि वाले लोगों को बृहस्पति ग्रह की राशि परिवर्तन की वजह से गुप्त शत्रुओं से बच कर रहना होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों को आप बाहर ही सुलझा लीजिए। कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। मानसिक तनाव अधिक रहेगा। विवाह संबंधित कामों में अधिक धन खर्च हो सकता है। विदेश में काम कर रहे नौकरी पेशा वाले लोगों का समय शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए बृहस्पति ग्रह का परिवर्तन ठीक नहीं है। घर-परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। मानसिक अशांति बनी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। प्रमोशन एवं स्थान परिवर्तन का प्रयास सफल हो सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। भौतिक सुख-साधनों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

मीन राशि वाले लोगों के लिए बृहस्पति ग्रह की राशि परिवर्तन थोड़ा कठिन रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अत्यधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। इधर-उधर के कामों में फिजूलखर्ची हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button