बॉलीवुड

क़्वीन की तरह जिंदगी जीती हैं प्रियंका चोपड़ा, 100 करोड़ के बंगले में ऐसी है ठाठ-बाट

बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल करने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड का सफर शुरू किया और यहां पर भी वह अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे।

priyanka chopra

बता दें, प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी एक्ट्रेस है जो ना केवल अपनी फिल्मों के लिए चर्चा में रही है बल्कि वह फैशन के मामले में भी इंडस्ट्री की तमाम अभिनेत्रियों को टक्कर देती है। इसके अलावा कमाई के मामले में भी भी बॉलीवुड हीरो से भी आगे हैं। इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं प्रियंका चोपड़ा की संपत्ति के बारे में…

मिस वर्ल्ड बनने के बाद किया डेब्यू

सबसे पहले हम आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा का जन्म बिहार के जमशेदपुर में हुआ। उन्होंने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड दुनिया की तरफ रुख किया जहां पर वह अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने में कामयाब रही।

priyanka chopra

प्रियंका ने साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ से अपने करियर की शुरुआत की जिसके बाद वह अंदाज, एतराज, कमीने, बर्फी, फैशन, सात खून माफ और बाजीराव मस्तानी जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आई।

priyanka chopra

इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड दुनिया की तरफ रुख कर लिया जहां पर भी वह अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही। यहां पर उन्हें अपना जीवन साथी भी मिला और उन्होंने साल 2018 दिसंबर में अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस के साथ शादी रचा ली। अब यह दोनों एक बेटी के माता-पिता है जिसका नाम मालती मेरी चोपड़ा है।

priyanka chopra

कितनी हैं प्रियंका चोपड़ा की संपत्ति?

priyanka chopra

बात की जाए प्रियंका चोपड़ा की संपत्ति के बारे में तो वह करीब 35 मिलियन यानी कि 270 करोड़ की मालकिन है। प्रियंका चोपड़ा फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, इवेंट अपीरियंस, सोशल मीडिया पोस्ट और उनके प्रोडक्शन हाउस के माध्यम से भी करोड़ों की कमाई करती है। ऐसे में आंकड़ा लगाया जाए तो प्रियंका चोपड़ा हर साल 24 करोड़ के आसपास की कमाई करती है।

priyanka chopra

इसके अलावा वह एक शो के लिए 5 करोड़ फीस वसूलती है जबकि उनकी एक इंस्टाग्राम पोस्ट 1.80 करोड रुपए की होती है। बता दें, भारत के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा के पास विदेश में भी करोड़ों की संपत्ति है। जहां मुंबई में उनका एक आलीशान बंगला है जिसकी कीमत 100 करोड़ है तो वहीं अमेरिका में भी उनका एक लग्जरी घर है जिसकी कीमत 144 करोड रुपए के आसपास है।

priyanka chopra

बता दें, बाकी अभिनेत्रियों की तरह प्रियंका चोपड़ा भी महंगी गाड़ियों की शौकीन है। ऐसे में उनके पास रोल्स रॉयस से लेकर बीएमडब्ल्यू सीरीज तक की कारें हैं जिनकी कीमत करोड़ों और लाखों में बताई जाती है। गौरतलब है कि निक जोनस से शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा विदेश में ही बस गई। वह कभी-कभी भारत आती रहती है। प्रियंका को जल्द ही बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में देखा जाएगा।

priyanka chopra

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button