अध्यात्म

सोई किस्मत भी जगा देंगे सूर्यदेव के ये 5 मंत्र, बस रोज सुबह जप लें ये मंत्र

सुख, सौभाग्य, सफलता और समृद्धि ये कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें हर इंसान चाहता है। इन्हें हासिल करने में सूर्य देव आपकी मदद कर सकते हैं। हिंदू धर्म में सूर्य को देवता का स्थान प्राप्त हैं। हम रोज सुबह से शाम तक इनके दर्शन कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य गृह को अहम स्थान दिया गया है। कहते हैं सूर्यदेव कुंडली में मजबूत हो तो जीवन में यश, समृद्धि, आत्मविश्वास, सुख और सफलता मिलती है।

शास्त्रों में भी रोज सूर्यदेव की उपासना करने के लाभ बताए गए हैं। कई लोग सुबह-सुबह सूर्य को जल भी चढ़ाते हैं। इसके साथ ही कुछ खास सूर्य मंत्र होते हैं जिन्हें जपने से जीवन के सभी दुख दूर हो जाते हैं। खासकर ये मंत्र आपको अपने हर तरह के कार्यों में सफलता दिलाते हैं। यदि इन मंत्रों का रोज श्रद्धा पूर्वक जप किया जाए तो जीवन में सुख बढ़ जाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि ये मंत्र कौन-कौन से हैं।

1. सूर्य नमस्कार मंत्र

सूर्य नमस्कार मंत्र बहुत ही शक्तिशाली माना जाता है। इसे आप रोज सूर्योदय के दौरान जप सकते हैं। इससे आपके शरीर में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। फिर दिनभर आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और अपने काम में 100 प्रतिशत देंगे। आपके काम की तारीफ होगी और आपको जीवन में सफलता मिलेगी।

मंत्र: ॐ मित्राय नमः। ॐ रवये नमः। ॐ सूर्याय नमः। ॐ भानवे नमः। ॐ खगाय नमः। ॐ पूष्णे नमः। ॐ हिरण्यगर्भाय नमः। ॐ मरीचये नमः। ॐ आदित्याय नमः। ॐ सवित्रे नमः। ॐ अर्काय नमः। ॐ भास्कराय नमः।

2. सूर्य प्रार्थना मंत्र

सूर्य प्रार्थना मंत्र जीवन के सभी दुखों को समाप्त कर देता है। यदि आपकी लाइफ में अधिक दुख हैं तो रोज सूर्यदेव के सामने जल अर्पित करते समय इस मंत्र को पढ़ना चाहिए। इससे जीवन में सुखों की अधिकता रहती है और दुख समाप्त हो जाते हैं। यह मंत्र है – ग्रहाणामादिरादित्यो लोक लक्षण कारक:। विषम स्थान संभूतां पीड़ां दहतु मे रवि।।

3. सूर्य देव का वैदिक मंत्र

सूर्य देव का वैदिक मंत्र रुके और अटके हुए कार्यों में सफलता दिलाता है। इस मंत्र का जाप रोज सुबह-सुबह किया जाए तो काम में सफलता के चांस बढ़ जाते हैं। ये आपके भाग्य को भी प्रबल करता है। इस मंत्र को पीले या सफेद रंग के कपड़े पहनकर स्नानं के पश्चात जपना चाहिए। ये मंत्र है – ऊँ आकृष्णेन रजसा वर्तमानो निवेशयन्नमृतं मर्त्यण्च । हिरण्य़येन सविता रथेन देवो याति भुवनानि पश्यन ।।

4. सूर्य गायत्री मंत्र

सूर्य गायत्री मंत्र से जीवन में मान सम्मान बढ़ता  है। धन की कभी कोई कमी नहीं रहती है। लाइफ में सबकुछ अच्छा ही होता है। इस मंत्र को रोज सुबह जपना चाहिए। मंत्र के पहले सूर्य देव को जल चढ़ाना और उनकी पूजा करना न भूलें। ये मंत्र है – ॐ आदित्याय विदमहे प्रभाकराय धीमहितन्न: सूर्य प्रचोदयात् ।।

5. सूर्य तांत्रोक्त मंत्र

सूर्य तांत्रोक्त मंत्र भी आपके जीवन की सभी परेशानियों को हल कर सकता है। इस मंत्र से जीवन में खुशियां आती है। सफलता आपके कदम चूमती है। भाग्य भी आपका साथ देता है। सभी चीजें आपके हित में होती है। यह मंत्र है – ॐ घृणि: सूर्यादित्योम, ऊँ घृणि: सूर्य आदित्य श्री, ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय: नम:, ऊँ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नम:।।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button