राशिफल

राशिफल 23 मई 2023: आज इन 3 राशियों की किस्मत में आएगा सुधार, हनुमान जी की कृपा से होगा धन लाभ

आज हम आपको मंगलवार 23 मई 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 23 मई 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपके दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी होने वाली है। परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। आज जीवन को नई दिशा देने के बारे में सोच विचार कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। सामाजिक कार्य से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। अपने व्यवहार को अच्छा बनाएं, जो समाज में आपकी एक अलग पहचान बनाएगी। बिजनेस में फायदा होने के प्रबल योग हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। समाज में आपके काम को लेकर सम्मानित किया जा सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। जो छात्र किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको सफलता जरूर मिलेगी और आपको मनपसंद कॉलेज मिलने के योग बने हुए हैं। इस राशि के वकीलों के लिए भी दिन काफी अच्छा साबित होगा। किसी क्लाइंट से अच्छा लाभ हो सकता है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आप लोगों की मदद करेंगे। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। नई नौकरी की तलाश में जो लोग काफी लंबे समय से भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। दोस्तों के साथ शानदार समय व्यतीत करेंगे। घरेलू कार्य समय पर पूरे कर लेंगे। परिवारवालों से हर संभव मदद मिलेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करने के लिए उत्सुक रहेंगे। डायबिटीज की समस्या से आज काफी हद तक आराम मिलेगा, इसके लिए आपको डॉक्टर से सलाह भी लेनी चाहिए। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपको आज कुछ नया सीखने का अवसर मिल सकता है। आप घर में मंगल कार्यक्रम करने का सोच विचार करेंगे, जिससे घर में उत्साह का माहौल बना रहेगा। नए काम को करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। परिवार के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको अपने जीवन में नया बदलाव देखने को मिलेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के वेतन में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। व्यापार के क्षेत्र में आपको अधिक लाभ प्राप्त होगा। होटल मैनेजमेंट के छात्र आज किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए उत्सुक होंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से काफी अच्छा नजर आ रहा है। इस राशि के गायकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा, कोई गाना लोगों को पसंद आएगा। कार्यक्षेत्र में आपका आत्मविश्वास आपको सफल बनाएगा। मॉडलिंग क्षेत्र के लोग शो करने के लिए जा सकते हैं। आपका शादीशुदा जीवन खुशहाल रहेगा। आपको करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे, जिसका आपको फायदा जरूर प्राप्त होगा। आप अपने सामने आने वाली कठिन परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं और किसी काम की योजना के बारे में विचार विमर्श करेंगे। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आप अपने परिवार के साथ नए कपड़े लेने जा सकते हैं। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। आप अपने काम और जीवन के बीच बैलेंस बनाए रखेंगे। नए कामों की शुरुआत करेंगे और आगे बढ़ते जाएंगे। किसी उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा, जिससे आपको अच्छा पद मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन कोई शुभ समाचार लेकर आया है। नौकरी करने वाले लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। ऑफिस में आपकी मेहनत को देखकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। घर परिवार से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होंगी। अचानक घर में किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। आप अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए, नहीं तो स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपकी कोई पैतृक संपत्ति आपको हासिल हो सकती है। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपके दिन की शुरुआत शांत मन से होगी। किसी यात्रा पर जाने के योग हैं। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहने वाली है। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। इस राशि के शिक्षकों का दिन बढ़िया रहेगा। आपको मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है, जिससे आपकी सारी चिंता दूर हो जाएगी। नया घर खरीदने का विचार बड़ों के साथ बैठकर बनाएंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान सम्मान दिलाएगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनकी मेहनत रंग लाएगी। आप अपने बच्चों के साथ उनके स्कूल जाएंगे। ऑफिस में अपने कार्य पर ध्यान दीजिए। किसी को कहने का मौका मत दीजिए। बाहर घूमने जा सकते हैं, जिससे आपका मन तरोताजा होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आप ज्यादा सफल होंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। बड़ी मात्रा में धन लाभ प्राप्त हो सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आपका विदेश में रहने वाला मित्र आपसे मिलने आ सकता है। ऑफिस के काम में आपका मन लगेगा, आज रुके हुए कामों को भी पूरा कर लेंगे। घर में बड़े बुजुर्गों का प्यार आपको मिलेगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। परिवारवालों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और सुख शांति बनी रहेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर समस्या उत्पन्न हो सकती है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। आपको बड़ों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा। मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों की इनकम में इजाफा होगा। आपका जीवनसाथी आपको कोई अच्छा उपहार देंगे, जिससे रिश्ते में और मधुरता आएगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button