अध्यात्म

घर में लगा लें बस यह एक पौधा, शनि देव की मिलेगी कृपा, जीवन की कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों का अशुभ प्रभाव चल रहा है तो इस स्थिति में बहुत से पेड़ पौधे ऐसे हैं जो इन बुरे प्रभाव को दूर करने में सक्षम माने गए हैं, नौ ग्रहों में अगर बात की जाए तो शनि ग्रह को मनुष्य के कर्मों के अनुसार फल देने वाला न्याय का देवता माना जाता है, इसी वजह से ज्यादातर लोग शनि देव के नाम मात्र से ही भयभीत हो जाते हैं, सभी व्यक्ति यही चाहते हैं कि उनसे शनि महाराज कभी भी नाराज ना हो, जिसके लिए वह कई तरह के उपाय अपनाते हैं, अगर मनुष्य की कुंडली में ग्रहों के द्वारा दोष उत्पन्न हो रहे हैं तो इससे संबंधित उपाय करके ग्रहों के अशुभ प्रभाव को दूर किया जा सकता है।

आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से शनि ग्रह से जुड़े हुए एक ऐसे पौधे के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो न सिर्फ शनि के दोषों से छुटकारा दिला सकता है बल्कि यह पौधा अपने घर में लगाने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है, इस पौधे को घर में लगाने से कई तरह की समस्याओं का निवारण होता है, हम जिस पौधे के बारे में आपको बता रहे हैं यह शमी का पौधा है, अगर आप इस पौधे को अपने घर में लगाते हैं तो इससे शनि की साढ़ेसाती और इसके बुरे प्रभाव को दूर किया जा सकता है, इससे आपको शनिदेव की कृपा प्राप्त होगी, शमी के पौधे को घर में लगाने से शनि देवता के साथ साथ सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है।

आइए जानते हैं शमी का पौधा घर में लगाने से आपको किन समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

  • अगर किसी व्यक्ति को शनि ग्रह से बुरे प्रभाव मिल रहे हैं या फिर शनि की साढ़ेसाती या शनि ग्रह से जुड़ी हुई कोई समस्या उत्पन्न हो रही है, तो इससे छुटकारा प्राप्त करने के लिए आप शमी के पौधे के समक्ष नियमित रूप से सरसों के तेल का दीपक जलाएं, अगर आप मिट्टी के दीए का इस्तेमाल करेंगे तो यह अति उत्तम माना गया है, इस उपाय को करने से शनिदेव आपसे प्रसन्न होंगे।
  • अगर कोई व्यक्ति शमी का पौधा अपने घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ लगाता है तो इससे घर के अंदर नकारात्मक उर्जा का प्रवेश नहीं हो पाता है, ऐसा माना जाता है कि इसको घर में लगाने से धन का अभाव नहीं रहता है।

  • अगर आप सूर्य देव की तरफ अपना मुंह करके शमी के पौधे में जल अर्पित करते हैं तो इससे शनिदेव का प्रकोप शांत होता है और व्यक्ति के जीवन में चल रही सभी समस्याएं और बुरा समय भी दूर होता है।
  • अगर आप किसी जरूरी कार्य के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं तो आप घर से निकलते समय शमी के पौधे को प्रणाम कीजिए, इससे कामकाज में आने वाली बाधाएं समाप्त हो जाती हैं और आपको अपने कार्यों में सफलता हासिल होती है।
  • अगर आप शमी का पौधा अपने घर में लगाते हैं तो इससे शनिदेव के साथ-साथ भगवान गणेश जी भी प्रसन्न होते हैं, आप गणेश जी की पूजा में हरी दूर्वा के अलावा शमी के पतियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button