राशिफल

राशिफल 14 जून: आज बजरंगबली के आशीर्वाद से 6 राशियों का फायदेमंद रहेगा दिन, मेहनत लाएगी रंग

आज आप मंगलवार 14 June 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 14 जून 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद अच्छा नजर आ रहा है। जीवन में जो भी परेशानियां चल रही हैं, उनका समाधान होगा। आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा होने के योग हैं। कामकाज में की गई मेहनत का उम्मीद से अधिक फल मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। मन की शांति बनी रहेगी। कामकाज की जरूरी योजनाओं पर फोकस कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए अन्यथा परेशानी हो सकती है। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की तबीयत में गिरावट होने की संभावना है, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। कामकाज में जल्दीबाजी करना ठीक नहीं है। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए कर्ज लेने की सोच रहे हैं, तो आपको जरूरत से ज्यादा कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन हंसी-खुशी व्यतीत होगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। संतान सुख की प्राप्ति होगी। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिल सकता है। बिगड़े हुए काम बनेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आपके अच्छे व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपके लिए दिन घर-परिवार में खुशियां लेकर आया है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मी आपकी मदद करेंगे। आप अपने सोचे हुए कामों को मन मुताबिक पूरा कर सकते हैं। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। व्यापार के क्षेत्र में आपको कोई नई खुशखबरी मिलने के योग बने हुए हैं। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। प्रॉपर्टी के कामों में अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग हैं। कोई बड़ी खुशखबरी आपको प्राप्त हो सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। इसके साथ ही प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। काम के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। माता-पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पहले किए गए कामों का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। बच्चों की पढ़ाई की चिंता दूर होगी। वाहन सुख की प्राप्ति होने के योग बन रहे हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अनुभवी लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की क़द्र करेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। अगर आप कहीं पैसे निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। आप किसी तरह का जोखिम उठाने का साहस करेंगे, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन निराशाजनक नजर आ रहा है। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी मन मुताबिक सफलता नहीं मिल पाएगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। लगातार कोशिश करते रहें, आपको अच्छी सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होगी। परिवार के सभी सदस्य जरूरत पड़ने पर आपका पूरा साथ देंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। घर के कुछ अधूरे काम पूरे कर सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है। ऑफिस में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। शाम के समय परिवार के लोगों के साथ कहीं बाहर खाने-पीने की योजना बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। दोस्तों के साथ मनोरंजन के लिए यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। व्यापार में अधिक उत्साह कार्य बिगाड़ सकता है इसलिए संभलकर काम करने की जरूरत है। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के बदलते व्यवहार की वजह से आप थोड़ा निराश हो सकते हैं। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। लंबी दूरी की यात्रा पर जाते समय वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। ख़ास लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज मन की शांति बनी रहेगी। आप अपने सभी कार्य पूरे जोश के साथ पूरा करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे बेहद खुश रहेंगे। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। विदेश में काम करने वाले लोगों को मन मुताबिक फायदा मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप अपने व्यापार में तेजी से तरक्की हासिल करेंगे। कार्य क्षेत्र में अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपना हर काम योजना बनाकर करें, इससे आपको अधिक लाभ मिलेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। काम के सिलसिले में छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। मीठे खान-पान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। अचानक किसी पुराने मित्र से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। अगर आप कहीं पूंजी निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, तो इसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को भारी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवारवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा, जिससे मन की शांति प्राप्त होगी। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे। युवा वर्ग के लोगों को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी हासिल कर सकते हैं। भविष्य को देखते हुए आप निवेश करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहना होगा क्योंकि यह आपके कार्य बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। जमीन-जायदाद को खरीदने के लिए समय उत्तम नजर आ रहा है। संतान सुख मिलने की संभावना बन रही है। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button