राशिफल

राशिफल 3 जून: मां लक्ष्मी की कृपा से इन 5 राशियों की सुधरेगी आर्थिक स्थिति, मेहनत लाएगी रंग

आज आप शुक्रवार 3 June 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 3 जून 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। आप जितनी मेहनत करेंगे, उससे ज्यादा फल की प्राप्ति होगी। जमीन-जायदाद के मामले में मुनाफा हो सकता है। माता-पिता की तबीयत अच्छी रहेगी। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला जल्दीबाजी में मत लीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। भाई-बहनों के साथ मतभेद होने की संभावना है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे इसलिए सावधान रहना होगा। किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा करना ठीक नहीं है। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। खान-पान में भी सुधार करने की जरूरत है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी हासिल कर सकते हैं। अचानक करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, जिनका फायदा उठाना चाहिए। जरूरी कामों में काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते आप परिवारवालों के लिए भी समय नहीं निकाल पाएंगे। जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है, अगर ऐसा होता है, तो आप उन्हें मनाने की कोशिश करें। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन बहुत खास नजर आ रहा है। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। आप अपने सभी जरूरी कामों को समय पर पूर्ण करेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आसपास का माहौल सकारात्मक रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। विवाह योग्य लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ प्राप्त होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन निराशाजनक नजर आ रहा है। किसी खास मित्र से कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आप किसी से भी बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए। कामकाज में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। परिवारवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सुबह से ही आपको किसी शुभ समाचार का इंतजार रहेगा। शाम तक यह इंतजार पूरा होने का योग बन रहा है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर धन खर्च हो सकता है। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ेगा। जरूरी काम के चलते लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, यात्रा के दौरान वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। परिवारवालों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। ऑफिस में अपनी जगह बनाने के लिए सूझबूझ से काम लेना होगा। कार्य व्यापार में उन्नति के साथ सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े हुए मामले में फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से दोस्ती होने की संभावना है, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। तरक्की के मार्ग में उत्पन्न हो रही बाधाएं दूर होंगी। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। धन कमाने के जरिए प्राप्त होंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आप फालतू की बातों पर समय व्यर्थ मत कीजिए। आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान देना होगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। जरूरत पड़ने पर परिवार के लोग आपका पूरा साथ देंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। ऑनलाइन बिजनेस कर रहे लोगों को नए स्तर पर कामयाबी मिलेगी। कारोबार में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं, साथ ही मुमकिन है कि आपके विरोधी ही आपके पक्षधर हो जाएँ।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। जरूरत पड़ने पर परिवार के लोग आपका पूरा साथ देंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। अगर आपने कहीं पैसा निवेश करने की योजना बनाई है, तो इसके लिए दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। आपको लाभ जरूर मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी कीमती चीजों को संभालकर रखना होगा अन्यथा गुम व चोरी होने की आशंका बन रही है। शरीर में थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। पारिवारिक जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च होगा, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आप ऐसे शब्द दूसरों को ना बोलें, जिसके चलते उनका दिल दुखे। नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। दांपत्य जीवन में संबंध मधुर होंगे। अचानक आमदनी के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा आपको हानि हो सकती है। नए नए लोगों से दोस्ती होगी लेकिन किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा करना ठीक नहीं है, वह आपको धोखा दे सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के योग हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button